एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: सीएम नीतीश कुमार G20 भोज में शामिल होने के लिए हुए दिल्ली रवाना, PM मोदी से मुलाकात है खास

Nitish Kumar: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. वहीं, इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में शामिल होने के लिए शनिवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए. 11:25 मिनट पर आज विस्तार एयरलाइंस  से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. नीतीश कुमार 12:40 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएंगे और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के द्वारा शाम में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विदेश से आए विशेष मेहमानों से भी मिलेंगे. लगभग डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी नीतीश कुमार का आमना सामना होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों होंगे आमने-सामने 

नीतीश कुमार अभी एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल है. 9 अगस्त 2022 को वे बीजेपी से अलग हुए थे. उसके बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाफ देश के सभी विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हुए हैं. 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परास्त करने की रणनीति में बनाने लगे हुए हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों आमने-सामने मिलेंगे. वैसे जी-20 शिखर सम्मेलन में 19 देशों के वित्त मंत्री  के अलावा कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल होने जा रहे हैं. 

मुलाकात पर टिकी हुई सभी की नजर

देश की राजनीति के तौर पर देखा जाए तो जी-20 शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलन होने वाला है. दोनों में किस तरह से बातें होती हैं? इस पर सभी  की नजर टिकी हुई है. बता दें कि जी-20 की बैठक 9 और 10 सितंबर को होगी, इसमें 3 विषयों पर सभी नेता बातचीत करेंगे. ये विषय है- वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर. वन अर्थ में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. वहीं, जी20 समिट में पहुंचे नेताओं के सम्मान में आज रात्रिभोज है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में डिनर की मेजबानी करेंगी. G20 के स्पेशल सचिव मुक्तेश परदेशी के मुताबिक, रात्रिभोज में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने बिहार में सभी जातियों से जुड़ने के लिए बनाया है 'मास्टर प्लान'! महापुरुषों पर कर रही है फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget