एक्सप्लोरर

बिहारः होम आइसोलेशन वाले मरीजों का ध्यान रखने के लिए सरकार ने खोजा नया तरीका, देखें कैसे मिलेगा लाभ

राज्य में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम को दिए गए टैबलेट में इस एप को किया जाएगा इंस्टॉल.होम आइसोलेटेड मरीजों का डाटा इस एप के जरिए कराया जाएगा उपलब्ध, सीएम ने किया लॉन्च.

पटनाः बिहार सरकार की ओर से सोमवार को हिट-कोविड एप को लॉन्च किया गया. इस एप के माध्यम से अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस एप को लॉन्च किया है. यह एक यूजर फ्रेंडली एप है, जिसे राज्य में वैसे कोरोना पॉजिटिव मरीज जो होम आइसोलेटेड हैं उन्हें ट्रैक कर देखरेख किया जा सकेगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम को दिए गए टैबलेट में इस एप को इंस्टॉल किया जाएगा. इसके माध्यम से वे अपने से संबंधित क्षेत्र में कोविड से प्रभावित रोगी जो होम आइसोलेटेड हैं, उनकी तात्कालिक सूचना क्षेत्रीय अस्पताल या निर्धारित स्वास्थ्य देखभाल सेवा निकाय को प्रदान करेंगे.

इससे स्वास्थ्य विभाग को इन रोगियों तक पहुंचने और उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सीय सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी. इस प्रक्रिया में एक डेटा बेस भी तैयार हो जाएगा जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को होम आइसोलेशन में गए रोगियों के स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी.

एप के जरिए मरीजों के डाटा को कराया जाएगा उपलब्ध

सभी एएनएम को आवंटित क्षेत्र में एक निर्धारित संख्या में होम आइसोलेटेड रोगियों का डाटा इस एप के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा और वे उन मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से देखरेख करेंगे. रोगियों के स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी में ऑक्सीजन सैचुरेशन स्तर और शारीरिक तापमान पर निगरानी, जैसे दो मुख्य मापदंड होंगे. एएनएम या स्वास्थ्यकर्मी द्वारा निगरानी के दौरान एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर इन मरीजों को, होम आइसोलेशन में रहने देने या तुरंत अस्पताल में भर्ती करने योग्य, श्रेणियों में सूचीबद्ध कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना काल में लोगों की मदद करने में जुटे युवा, पॉकेट मनी बचाकर मरीजों को मुहैया करा रहे ऑक्सीजन

पवन सिंह के साथ दिखेंगी साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस हर्षिका पुनाचा, पसंद किया जा रहा फिल्म का ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget