एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर को दी करोड़ों की सौगात, 'प्रगति यात्रा' पर हैं CM

सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में कई योजनाओं की घोषणा की. मुक्तापुर मोइन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण होगा.

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे. यहां उन्होंने 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.  मुख्यमंत्री ने उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में जिला इमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर और 100 बेड वाले छात्रावास तथा अन्य विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 

रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का होगा निर्माण 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कल्याणपुर के मुक्तापुर मोइन के जीर्णोद्धार कार्यों को देखा. शेखोपुर गांव में मुख्यमंत्री ने 'जल जीवन हरियाली योजना' के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया. इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई योजनाओं की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि मुक्तापुर मोइन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा.

इसके अलावा समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आरओबी तक बाइपास सड़क का निर्माण और गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाइपास का निर्माण कराया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ कार्य शेष रह गए हैं.

क्या है 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य?

उन्होंने कहा, "इस 'प्रगति यात्रा' के माध्यम से शेष कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री खुद सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है, उसे देख रहे हैं. मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है. विकास कार्यों को देखना और उस कार्य को पूरा करना 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, महामहिम से की किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget