एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री ने 893.60 करोड़ की लागत से बने 17 भवनों का किया उद्घाटन, 5 का शिलान्यास भी हुआ, साल के अंत तक पूरा होगा काम

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में काम करने का मौका मिला तो तय किया कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाएंगे. इसी साल के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के 17 भवनों का उद्घाटन और पांच भवनों का शिलान्यास किया. इसकी कुल लागत 1087.27 करोड़ रुपये है. इस दौरान सीएम ने कहा कि विभाग के मंत्री एवं अधिकारी ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी है. आज 17 भवनों का उद्घाटन किया गया है जिसमें 8 जिलों के अभियंत्रण महाविद्यालय हैं. खगड़िया और बेतिया में पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण हुआ है. सासाराम, छपरा, पूर्णिया, भागलपुर, बख्तियारपुर एवं चंडी के पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कई भवनों का शिलान्यास किया गया है जिसमें भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गुलजारबाग (पटना) और छपरा के पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण करेंगे. इसी साल के अंत तक सभी इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. पहले बिहार में 17 से 23 वर्ष के 13.9 प्रतिशत बच्चे-बच्चियां उच्च शिक्षा प्राप्त करते थे, जबकि देश में यह आंकड़ा 25 प्रतिशत था. हमने लक्ष्य निर्धारित किया था कि 30 प्रतिशत बच्चे-बच्चियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे. 2021 की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में यह दर 19.3 प्रतिशत तक पहुंच गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए नए इंस्टीट्यूशन के निर्माण का निर्णय लिया गया था.

ये भी पढ़ें- Bihar Caste Census: जातीय जनगणना को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

IIT पटना के लिए उपलब्ध कराई 500 एकड़ जमीन

सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम सांसद थे और केंद्र सरकार में मंत्री थे तो देश के कई हिस्सों में जाने का अवसर मिलता था. उस दौरान हम देखते थे कि बिहार के विद्यार्थी वहां पढ़ रहे हैं. जब हमें 2005 में काम करने का मौका मिला तो हमने तय किया कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाएंगे. राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध कराकर अपने खर्चे पर बीआईटी मेसरा के भवन का निर्माण कराया. जब हम अटल जी की सरकार में केंद्र में मंत्री थे, उस दौरान बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना को हमने एनआईटी बनाने के लिए आग्रह किया था और उसके बाद बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को एनआईटी का दर्जा मिला. मेरे आग्रह पर ही पटना में आईआईटी का निर्माण कराया गया. उसके लिए राज्य सरकार ने 500 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई. इससे छात्रों को काफी लाभ हो रहा है.

मेडिकल-इंजीनियरिंग में लड़कियों को 35 प्रतिशत का आरक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में बिहार में तीन प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज भी थे, जो लगभग बंद हो गए थे. हमने प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज दरभंगा, गया और मोतिहारी को जाकर देखा और कहा कि हम इसे चलाएंगे. उसी समय हमने इन सभी कॉलेजों को शुरू कराया. नीतीश ने कहा कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग बनाई जा रही है. कुछ जगह बाकी है, जिसे इस साल के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को मजबूरी में बाहर पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा. मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में लड़कियों को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है. मेडिकल यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2022: JDU में राज्‍यसभा उम्मीदवार को लेकर अब भी सस्‍पेंश, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कौन लेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget