एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Meeting: CM नीतीश ने धान अधिप्राप्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, 'उसना' चावल के लक्ष्य पर कही ये बात

Bihar News: धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई सभीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहती है. अधिकारी धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करें.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक  अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान अधिप्राप्ति को लेकर गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में उसना चावल खानेवालों की संख्या अधिक है इसको ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत उसना चावल तैयार कराने के लक्ष्य पर काम करें. उसना मिल मालिकों के साथ इसको लेकर बैठक करें. धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहती है. इस वर्ष भी हमने धान फसल के आच्छादन को देखने के लिए विभिन्न जगहों पर गए थे और जानकारी ली थी, साथ ही एरियल सर्वे भी किया था.

'इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है'

वहीं, इस समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,183 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है. धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 1 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक रखा गया है. चरणबद्ध तरीके से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है. 

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

विनय कुमार ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर अब तक एक लाख 24 हजार 721 रैयत किसानों तथा एक लाख 86 हजार 358 गैर रैयत किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनकी संख्या और बढ़ेगी. उसना चावल मिलरों की संख्या पिछले वर्ष 255 थी जो अब बढ़कर 349 हो गई है. वहीं, इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: Bihar: नीतीश सरकार का फैसला, जुलूस के दौरान तलवार, लाठी, बंदूक जैसे हथियार के प्रदर्शन पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget