एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Statement: इफ्तार पार्टी पर विपक्ष के आरोप पर CM नीतीश बोले- BJP के लोग अलग होने के बाद क्या-क्या बोलते हैं

CM Nitish Iftar Party: बिहार की राजनीति मेंं इफ्तार पार्टी पर खूब सियासत होती है. इफ्तार पार्टी के दौरान सीएम कुमार ने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज अपने आवास पर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया था. इस पार्टी में राजनीतिक जमावड़ा लगा हुआ था. हालांकि बीजेपी (BJP) ने इस पार्टी से दूरी बनाई हुई थी. वहीं, इफ्तार पार्टी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 से ही यहां इफ्तार पार्टी हो रही है. बीच में कोरोना की वजह से दो साल नहीं हो पाया. बीजेपी जब साथ में थी तो क्या इफ्तार पार्टी नहीं होती थी? वो लोग भी तो इफ्तार देते हैं. अलग होने के बाद ये क्या-क्या बोलते हैं.

नीतीश कुमार ने दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है. आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आए हैं. मुझे इसकी खुशी है. सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है. साल 2017 में 'नेक संवाद' बनाया गया और यहीं से इसकी शुरुआत की गई. सिर्फ दो वर्ष कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ, बाकी हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है. सब लोगों के लिए हमलोग इंतजाम करते हैं और आपलोगों को भी आमंत्रित करते हैं, आप सब लोग भी आते हैं बहुत अच्छा लगता है.

'मल्लिकार्जुन खड़गे से बात होती रहती है'

दावत-ए-इफ्तार के आयोजन पर बीजेपी की नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका आयोजन सरकार की तरफ से किया जाता है. विपक्ष के लोग और अन्य दलों के लोग भी पार्टी के स्तर पर इसका आयोजन करते हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बात किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो आज नहीं तीन दिन पहले ही बात हुई है. उनसे बात होती रहती है.

ये रहे मौजूद

वहीं, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: CM Nitish Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार ने दी इफ्तार पार्टी, तेजस्वी यादव समेत बिहार के कई मंत्री पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget