एक्सप्लोरर

CM Nitish Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार ने दी इफ्तार पार्टी, तेजस्वी यादव समेत बिहार के कई मंत्री पहुंचे

Nitish Kumar Iftar Party: सीएम नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को इस बार मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी (Iftar Party) का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सहित महागठबंधन के कई दिग्गज पहुंचे. जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पहले भी इफ्तार पार्टी का आयोजन करते रहे हैं.

इफ्तार पार्टी पर होती रही है सियासत 

बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर खूब सियासत होती रही है. 2022 में इफ्तार पार्टी के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदवाल आया. इस इफ्तार पार्टी के बाद ही महागठबंधन में शामिल होने को लेकर नीतीश कुमार चर्चा में आ गए थे. इस बार भी 'लालकिले' वाला इफ्तार को लेकर खूब राजनीति हुई. बीजेपी इसको लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोली. वहीं, सीएम के इफ्तार पार्टी में बीजेपी शामिल नहीं होने की बात कही है.

पिछले साल जेडीयू के इफ्तार में पहुंचे थे तेजस्वी

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल जेडीयू ने पिछले साल इफ्तार पार्टी दी थी. इस दावत में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे. नीतीश कुमार ने दोनों की आगवानी की थी. नीतीश ने तेज-तेजस्वी को शॉल भी पहनाया था. इसके बाद भी बिहार की राजनीति की नई पटकथा लिखी गई थी.

जेडीयू-बीजेपी की सरकार के वक्त भी होता था इफ्तार पार्टी

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अपने आवास पर सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इसमें  उन्होंने मुख्यमंत्री कुमार को बतौर मुख्य अतिथि न्योता दिया था. उन्होंने अपने इस इफ्तार पार्टी के मंच को लाल किले के रूप में ढाल दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'बिहार के लोग आपके साथ हैं. देश आपका इंतजार कर रहा है, रमजान मुबारक.' इस इफ्तार पार्टी को लेकर जमकर बयानबाजी हुई थी. बीजेपी इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया. हालांकि, इससे पहले जेडीयू-बीजेपी की सरकार के वक्त भी इफ्तार पार्टी का आयोजन होता था और इसमें बीजेपी नेता सुशील मोदी बाकायदा टोपी और अरबी रूमाल पहनकर शामिल होते थे.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget