एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: नीतीश की हुंकार, 2024 के चुनाव में विपक्ष की इस चाल में फंसेगी BJP, बस कांग्रेस का इंतजार, नहीं तो...

Nitish Kumar Statement: सीएम नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वहीं, शनिवार को भाकपा-माले के कार्यक्रम में उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस को सलाह दी.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भाकपा-माले (CPI-M) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कन्वेंशन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय पार्टियों की गठबंधन को लेकर बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी के नेता भी यहां उपस्थित हैं हम उनसे आग्रह करेंगे कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करें. हम सभी एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में हमें सफलता मिलेगी और वे 100 सीटों से भी नीचे चले जाएंगे.

सीएम ने विपक्षी एकता की बात दोहराई

नीतीश कुमार ने कहा कि जो नई सरकार बनेगी वो देशहित में बेहतर काम करेगी. हम सबको मिल जुलकर काम करना है. समाज एकजुटता रखनी है. देश को और आगे ले जाना है. विपक्षी एकता जरूरी है. हमारी इसमें व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. हम सिर्फ चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर रहें. देश आगे बढ़े. जब तक हम हैं आपलोगों का पूरा सहयोग करते रहेंगे. 

'अभी देश में बुरा हाल है'

आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि अभी देश में बुरा हाल है वे लोग अपने लिए काम कर रहे हैं. लोगों के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं. अपना सिर्फ प्रचार प्रसार कर रहे हैं. आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया उसको भी भुलाने के कोशिश की जा रही है. जिनको आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है वो नया-नया इतिहास पैदा कर रहे हैं. अपनी प्रशंसा में दिन रात लगे हुए हैं. हमलोग सभी धर्म के लोगों को एकजुट होकर रहना है. सबको सचेत रहना है.

10 लाख लोगों को नौकरी देंगे- नीतीश कुमार

भाकपा-माले कार्यक्रम को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाकपा-माले का 11 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन हो रहा है. इस अवसर पर आमंत्रित करने के लिए आपको धन्यवाद देता हूं और आपका अभिनंदन करता हूं. भाकपा-माले से हमारा पुराना संबंध है. स्व. जॉर्ज फर्नांडिस साहब का भी भाकपा-माले संबंध था. पिछले वर्ष हमलोग एनडीए से अलग हुए और अब सात पार्टियों के साथ मिलकर हमलोग राज्य के हित में लोगों के लिए काम कर रहे हैं. हमलोगों ने कहा है कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे तथा 10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे. हर तबके और हर इलाके के विकास में हमलोग लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 Images: भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा बिहार का शिवालय, देखें विभिन्न राज्यों से शिवरात्रि की खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget