एक्सप्लोरर

Mohan Yadav: भगवान कृष्ण का नाम लेते हुए CM मोहन यादव ने 'यदुवंशी' समाज पर कही बड़ी बात, स्कूली पाठ्यक्रम पर दिया मैसेज

CM Mohan Yadav Statement: बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के कारण मुझे सीएम बनने का मौका मिला. चाय बेचकर मोदी जी पीएम बने. देश में विकास हो रहा है.

पटना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) आज (18 जनवरी) राजधानी पटना पहुंचे हुए हैं. इसको लेकर श्री कृष्ण चेतना मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए भगवान कृष्ण ने खुद को सबसे पहले आगे किया व कदम बढ़ाए. लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की अहम भूमिका है. यादव समाज के लोग गाय पालकर भी अपना जीवन चलाते हैं. पीएम मोदी (PM Modi) के कारण मुझे सीएम बनने का मौका मिला. चाय बेचकर मोदी जी पीएम बने. देश में विकास हो रहा है. विदेशों में भारत का डंका बज रहा है. मध्य प्रदेश में भगवान राम कृष्ण की जीवनी को स्कूलों में पाठ्यक्रम में शामिल कराया हूं.

भगवान श्री कृष्ण पर बोले सीएम मोहन यादव

मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा समाज जागृत है. इसका उदाहरण 5000 साल पुराना है. भगवान कृष्ण ने जब कंस का वध किया, भगवान श्री कृष्ण ऐसे महापुरुष  हुए जिन्होंने राजा का वध किया, लेकिन सिंहासन पर नहीं बैठे. आपने अगर गीता नहीं पढ़ी तो जीवन अधूरा है. गीता हमेशा मार्गदर्शन करते रहती है. भगवान कृष्ण हमारे वंश के तो हैं ही, लेकिन उनकी पहचान अधर्मियों को नाश करने की है. जिसने भी धर्म का रास्ता छोड़ा, भगवान श्री कृष्ण धर्म की स्थापना के लिए कदम आगे बढ़ाए.

बिहार बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 01:30 बजे पटना पहुंचे. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह बीजेपी का बड़ा दांव है. आरजेडी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी है. बिहार में 14% यादव हैं. वहीं, पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले मोहन यादव को सम्मानित किया जाना है. कार्यक्रम में पूरे बिहार से यादव समाज के लोग आए हैं. कार्यक्रम के बाद शाम में मोहन यादव बीजेपी दफ्तर आएंगे और बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. बीजेपी दफ्तर के बाद इस्कॉन मंदिर भी आज शाम में जाएंगे फिर एमपी के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Watch: 'महात्मा गांधी से बड़ा हिंदू मेरी नजर में नहीं', राजनीति और धर्म को लेकर मनोज झा का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget