एक्सप्लोरर

शव जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

औरंगाबाद में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हैं, जबकि पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है.

औरंगाबाद: जिले के अंबा थाना क्षेत्र के कसौटी गांव में रविवार को शव जलाने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इधर, घटना की सूचना पाकर जब स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया. इस घटना में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की मौत के बाद शव जलाने को लेकर कसौटी और भरत गांव के ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट में घायल का इलाज कुटुंबा के रेफरल अस्पताल में जारी है.

बता दें कि जिले के कसौटी गांव निवासी मिथिलेश पासवान के चाची की मौत हो गयी थी. अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर परिजन भरत पोखरा पहुंचे, जहां वे पहले से ही अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं. इसी बीच भरत गांव के लोग वहां पहुंचे और उनके साथ उस जगह शव न जलाने को लेकर मारपीट करने लगे. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार और अम्बा थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

मामला शांत और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया. इसी क्रम में कुछ लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. मामला शांत होने के बाद सीओ अनिल कुमार और पुलिस अधिकारियों की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया. इस हिंसक झड़प में ग्रामीणों के साथ-साथ थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं.

घटना के संबंध में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग और लाठीचार्ज की है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget