एक्सप्लोरर

चिराग के घर में बंटी राय, चाचा पशुपति पारस बोले- नीतीश राज में हुआ है बिहार में विकास

रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश कुमार विकास की बात चौबीसों घण्टे अपने कैबिनेट में भी करते थे. कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भी विकास की ही बात करते थे उस में कहीं कोई कमी नहीं है.

पटना: रामविलास पासवान के निधन के बाद ऐसा लगता है लोक जनशक्ति पार्टी में नीतीश के मुद्दे पर फूट पड़ गई है. पार्टी ऑफिस में रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के काम में कोई कमी नहीं नजर आती है.

पारस ने कहा, ''मैं नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में लगभग पौने दो साल मंत्री रहा और मुझे नीतीश जी के काम करने का तरीका बहुत अच्छा लगा। इसमें कहीं कोई कमी नहीं है वह हमेशा विकास की बात करते थे. अब इतना बड़ा स्टेट है कहीं ना कहीं कुछ होता है लेकिन हमने उन्हें देखा है, वह काफी विकास की बात करते थे.''

पारस ने कहा कि नीतीश कुमार विकास की बात चौबीसों घण्टे अपने कैबिनेट में भी करते थे. कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भी विकास की ही बात करते थे उस में कहीं कोई कमी नहीं है.

बता दें पशुपति पारस की बात से इत्तेफाक नहीं रखने वाले चिराग बोलते हैं कि विकास हुआ ही नहीं. इस पर पशुपति पारस ने कहा कि मैंने आपसे कहा कि मैं पॉलिटिकल बात 20 तारीख के बाद करूंगा, लेकिन मैंने आपको अपना अनुभव बता दिया. बिहार में विकास हुआ है कम हुआ है या ज्यादा हुआ लेकिन हुआ है.

रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस ने कहा कि रामविलास जी हमारे बड़े भाई पिता तुल्य थे. जैसे रामचंद्र जी अपने कर्म के बल पर पुरुषोत्तम राम कहलाएं उसी तरह हम पासवान जी को भगवान का रूप मानते हैं और वह हमारे आदर्श भी थे. अयोध्या के रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी को तो हमने नहीं देखा, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं अयोध्या के रामचंद्र जी लक्ष्मण जी से भी ज्यादा प्यार हमारे तीनों भाई में थे. उनका सारा काम पिछले 40-42 सालों से मैं ही देख रहा था वह क्या खाना खायेंगे, कहां रहेंगे यह हमारी ड्यूटी थी.

पशुपति पारस ने कहा, ''आज मैं कुछ भी राजनीति बात करने के स्थिति में नहीं हूं लेकिन 20 तारीख के बाद मैं डिटेल में राजनीति बात करूंगा. हमारी दो डिमांड है माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी आग्रह है कि बिहार सरकार एक प्रस्ताव भेजें की रामविलास पासवान जी को भारत रत्न की उपाधि मिले.

नीतीश कुमार के साथ अपने काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''मैं इसको लेकर नीतीश कुमार जी को पत्र लिखूंगा और जाकर मिलूंगा भी मेरा उनसे कोई राजनीतिक दुर्भावना नहीं है वह मेरे बड़े भाई हैं. उनके साथ मंत्रिमंडल में काम करने का बहुत अच्छा अनुभव था. विशेष परिस्थिति थे उसके बारे में मैं 20 तारीख के बाद बताऊंगा लेकिन आज भी मेरा उनके साथ अच्छा संबंध है मैं जरूर जाऊंगा मिलने और पत्र भी लिखूंगा बिहार सरकार के मुखिया होने के नाते जरूर पत्र लिखिए प्रधानमंत्री जी को भारत रत्न उपाधि से विलास पासवान जी को सम्मानित कीजिए. दूसरा डिमांड हमारा यह है कि 12 जनपथ को पासवान जी के नाम पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget