एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

Chirag Paswan: सीएम नीतीश को लिखे पत्र में सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिए जाने के प्रावधान में संशोधन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मंत्री जीवेश कुमार को भी पत्र लिखा हैं.

Chirag Paswan Letter: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान काफी चर्चा में हैं. पार्टी की ओर से लगातार कहा जा रहा है चिराग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. चिराग खुद भी यह बात कह चुके हैं. केंद्र के बजाए बिहार की सियासत में उनकी रुचि है. उन्होंने यह कहा भी है कि बिहार के लोगों के लिए वो सियासत में आए हैं. अब चिराग चुनाव लड़ते हैं या नहीं एक बड़ा सवाल है.

इसी बीच उन्होंने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा (बीजेपी) को पत्र लिखा है और अपनी ही बिहार की एनडीए सरकार व विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं.  

नीतीश कुमार को पत्र में क्या लिखा?

सीएम नीतीश को लिखे पत्र में सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिए जाने के प्रावधान में संशोधन पर सवाल उठाए हैं. पत्र में लिखा, 'इस पत्र के माध्यम से बिहार की आम जनता की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं. हाल ही में राज्य सरकार के जरिए सड़क दुर्घटना में मुआवजा प्राप्ति की प्रक्रिया में जो संशोधन किए गए हैं, वह व्यवहार में जनता के लिए अत्यंत जटिल एवं कष्टप्रद सिद्ध हो रहे हैं. पूर्व की व्यवस्था के अंतर्गत संबंधित जिले के जिलाधिकारी अथवा अनुमंडल पदाधिकारी के जरिए पीड़ित परिजनों को शीघ्र राहत प्रदान की जाती थी.'

आगे लिखा है कि 'अब संशोधित नियमों के अनुसार, मुआवजा राशि परिवहन विभाग के जरिए संबंधित वाहन मालिक या उनकी इंश्योरेंस कंपनी से वसूली की जाएगी और इके लिए दावा ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया से गुजरना होगा. यह पूरी प्रक्रिया तकनीकी और समय लेने वाली है, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिलना असंभव हो गया है. जिस परिवार पर किसी दुर्घटना की आपदा आती है, वह पहले से ही गहरे मानसिक और आर्थिक संकट में होता है. ऐसे समय में राहत प्रक्रिया को और अधिक जटिल बनाना न केवल अमानवीय प्रतीत होता है, बल्कि यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता पर भी प्रश्न खड़े करता है.'

नगर विकास मंत्री को पत्र में क्या लिखा?

वहीं चिराग ने बिहार के नगर विकास मंत्री एवं बीजेपी नेता जीवेश कुमार को भी पत्र लिखा. विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े किए. विभाग पर हाजीपुर शहर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. पत्र में चिराग पासवान ने खराब सड़कों का जिक्र किया है. साथ ही खराब सड़कों के कारण होने वाली परेशानियों का भी जिक्र किया. अब इस तरह के पत्र लिखकर क्या चिराग कोई संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Pension yojana: 'नीतीश सरकार नकलची है', पेंशन योजना का मुद्दा हाथ से निकला तो बोले तेजस्वी- मेरी घोषणाओं को....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget