एक्सप्लोरर

21 अक्टूबर से चुनाव प्रचार में उतरेंगे चिराग पासवान, पांच सालों के कामकाज पर नीतीश को घेरेंगे

चिराग पासवान अब नीतीश कुमार को उनके 15 साल के कामकाज के आधार पर नहीं , बल्कि पिछले पांच साल में किए गए काम के आधार पर चुनौती देने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए नीतीश कुमार सरकार की ओर से पिछले पांच सालों में किए गए कामों का हिसाब मांगा जाएगा.

नई दिल्ली: चिराग पासवान 21 अक्टूबर से अपने चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. पिता रामविलास पासवान की लंबी बीमारी और फिर उनकी मृत्यु के चलते अभी तक चिराग पासवान बाक़ी नेताओं की तरह चुनाव प्रचार में सीधे तौर पर नहीं उतर सके हैं. अब तक ये साफ़ हो चुका है कि चिराग पासवान के निशाने पर नीतीश कुमार रहेंगे.

अपनी चुनावी रैलियों और भाषणों में नीतीश कुमार लगातार अपने 15 साल के शासन काल बनाम लालू - राबड़ी के 15 साल के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं. चिराग पासवान अब नीतीश कुमार को उनके 15 साल के कामकाज के आधार पर नहीं , बल्कि पिछले पांच साल में किए गए काम के आधार पर चुनौती देने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए नीतीश कुमार सरकार की ओर से पिछले पांच सालों में किए गए कामों का हिसाब मांगा जाएगा.

इसमें सबसे प्रमुख सवाल नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम पर उठाया जाएगा. 2015 में आरजेडी और कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने के लिए नीतीश कुमार ने सात निश्चय कार्यक्रम का ऐलान किया था. इस कार्यक्रम में हर घर तक नल का पानी, शौचालय का निर्माण, बिजली कनेक्शन, पक्की गलियां और नालियां, युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण बनाना और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का वादा शामिल था.

चिराग पासवान इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर पहले भी नीतीश कुमार पर गम्भीर सवाल उठा चुके हैं. चिराग पासवान ने ट्वीट कर ये ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो सात निश्चय योजना में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा. अपने चुनवीं अभियान में यही सात निश्चय चिराग पासवान का असल मुद्दा होने वाला है.

चिराग पासवान ये लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को वोट देना बिहार को बर्बादी की ओर ले जाएगा. चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना असम्भव है. पार्टी अब असम्भव नीतीश के नारे के साथ चुनाव मैदान में आगे बढ़ने की योजना बना रही है. पार्टी सूत्र यहां तक दावा कर रहे हैं कि चुनाव में लोजपा को जेडीयू से ज़्यादा सीटें आएंगी.

ये भी पढ़ें महंगाई से पाकिस्तान में हालात बेकाबू, आटा न मिलने पर फूट फूटकर रोया ये शख्स, वीडियो हो रहा वायरल Explained: खतरे में पाक पीएम इमरान खान की कुर्सी, मरियम नवाज की अगुवाई में लामबंद हुए 11 विपक्षी दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget