एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Chirag Paswan Received Threat: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लोक जनशक्ति पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में साइबर थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई है.

हाजीपुर सीट से मिली थी जीत

चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर सीट से बंपर जीत हासिल की थी. वे इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं. सक्रिय राजनीति में आने से पहले चिराग बॉलीवुड के एक्टर भी रह चुके हैं. सिनेमा जगत से करियर की शुरुआत करने वाले चिराग पासवान इस वक्त अपने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं.

बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग

इससे पहले चिराग पासवान ने छपरा में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं तो बहुत लोगों को परेशानी होती है. पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा.

मैं किसी से डरने वाला नहीं- चिराग पासवान

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे और हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ''उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं हैं. आज सारण की इस पावन धरती से आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा. मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget