एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध, लेकिन…', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा, अगर यह संभव होता तो हम 2020 के विधानसभा चुनावों में ही हाथ मिला लेते. मैंने बिना किसी गठबंधन का हिस्सा बने लड़ने का फैसला किया था.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि उनके आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ उनके 'पारिवारिक संबंध’ हैं लेकिन 'अत्यंत वैचारिक मतभेदों' के कारण उनसे राजनीतिक तालमेल संभव नहीं है. बीते बुधवार (28 मई, 2025) को चिराग पासवान ने यह बयान दिया.

दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिछले सप्ताह बिहार के नवादा जिले में हुए अपने दौरे को लेकर पत्रकारों के सवालों में उक्त बातें कहीं, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई थी. इस मुलाकात से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगने लगी थीं.

'अगर यह संभव होता तो हम…'

चिराग पासवान ने आगे कहा, "हमारे पारिवारिक संबंध हमारे पिताओं के समय से हैं, इसलिए हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अधिक वैचारिक मतभेद है, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं. अगर यह संभव होता तो हम 2020 के विधानसभा चुनावों में ही हाथ मिला लेते. मैंने बिना किसी गठबंधन का हिस्सा बने लड़ने का फैसला किया था."

'मुझे खुशी है कि मेरे भतीजे का जन्म हुआ है'

उन्होंने तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न प्राप्ति का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि मेरे भतीजे का जन्म हुआ है. अगर यह मुलाकात का मौका है, तो आपको इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए. पिछली बार जब हम एक-दूसरे से मिले थे, तो उसे एक ठीक-ठाक बैठक भी नहीं कहा जा सकता."

बता दें कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव सेना के जवान मनीष कुमार के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलने नवादा गए थे. मनीष कुमार की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान के दौरान मृत्यु हो गई थी. यहां दोनों युवा नेताओं ने हाथ मिलाया था. इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था.

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार में आज PM मोदी, रोड शो होगा, राजभवन जाएंगे | पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget