एक्सप्लोरर

Bihar Politics: यूपी के चुनावी दंगल में अकेले उतरेगी चिराग पासवान की पार्टी, बिहार में एक ही सीट पर मिली थी जीत

दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में चिराग की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई थी. बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने का फैसला लिया है.

पटना: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में भी सियासी हलचल बढ़ गई है. पड़ोसी राज्य होने की वजह से बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में उतरने को तैयार दिख रही है. इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी यूपी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. चिराग के इस घोषणा के बाद बिहार समेत यूपी और उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है.

बता दें कि चिराग ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. चिराग ने कहा कि एलजेपी यूपी और उत्तराखंड में किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.

पार्टी की बैठक के बाद लिया गया फैसला

बता दें कि दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में चिराग की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई थी. बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, तमाम कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जरूरी सुझाव दिए. इन सुझावों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- Pralay Missile Test: हवा में रास्ता बदलने में माहिर प्रलय मिसाइल का 24 घंटे में दूसरा सफल परीक्षण, 500 किलोमीटर है रेंज

इन्हें माना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

जानकारी अनुसार उत्तराखंड लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित की ओर से 22 दिसंबर को हरिद्वार में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसके बाद निर्णय हुआ कि 2022 की चुनाव में ललित मोहन जोशी( Mohan Joshi) को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा. बैठक के बाद पार्टी यूपी में अपना दम खम दिखाने की तैयारी में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को बताया फिसड्डी, कहा- जनता सब जानती है, नीतीश सरकार सुधर जाए

बिहार में एक सीट पर मिली थी जीत

बता दें कि एलजेपी ने बिहार विधानसभा 2020 भी अपने दम पर ही लड़ा था. एनडीए गठबंधन में बात नहीं बनने के बाद चिराग ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. नतीजतन उनकी  पार्टी को केवल एक सीट पर ही जीत मिल पाई. हालांकि, बाद में उनके इकलौते विधायक भी जेडीयू में चले गए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget