एक्सप्लोरर

Munna Shukla: '90 के दशक वाला जिन्न निकलेगा', मुन्ना शुक्ला के स्टेटमेंट पर चिराग बोले- बयान भारी पड़ेगा

Chirag Paswan on Munna Shukla statement: वैशाली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में आरजेडी प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला ने 90 के दशक वाले जिन्न का जिक्र किया. इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है.

Munna Shukla: बिहार के हाजीपुर में आरजेडी के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. 2024 के चुनाव प्रचार में बुधवार को मुन्ना शुक्ला ने लोगों को 90 के दशक वाला 'जिन्न' का याद दिलाया. मुन्ना शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 90 और 95 वाला जिन्न निकलेगा और बिहार से लालटेन लेकर दिल्ली पहुंचेंगे. महागठबंधन की सरकार बनाएंगे. इसके लिए आप सभी लोग तैयार रहिए. आपको पता होना चाहिए कि 90 और 95 की दशक में जो जिन्न निकलता था हो सकता है कि इस बार भी वह 'जिन्न' निकलेगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी. वहीं, इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान मुन्ना शुक्ला पर ही भारी पड़ेगा.

चुनावी सभा में मुन्ना शुक्ला ने दिया बयान

मुन्ना शुक्ला आरजेडी के सिंबल पर बिहार के वैशाली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं और धुआंधार चुनावी प्रचार कर रहे हैं. बीते बुधवार को वैशाली लोकसभा के वैशाली कचहरी गांव में मुन्ना शुक्ला चुनावी प्रचार कर रहे थे और सभा को संबोधित करते हुए 90 के दशक वाला जिन्न को याद दिलाया. मुन्ना शुक्ला के बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.  

मुन्ना शुक्ला के बयान पर चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, शुक्रवार की देर रात लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजीपुर पहुंचे. एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिराग पासवान पहुंचे थे. इस दौरान मुन्ना शुक्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि मुन्ना शुक्ला ने जो बयान दिया है वह बयान मुन्ना शुक्ला पर ही भारी पड़ेगा और चुनाव में पता चलेगा. बता दें कि मुन्ना शुक्ला आरजेडी के टिकट से वैशाली लोकसभा सीट चुनाव लड़ रहे हैं. मुन्ना शुक्ला की छवि बाहुबली नेता वाली है. उनके सामने एलजेपी आर के टिकट से वीणा देवी चुनावी मैदान में हैं. वीणा देवी वर्तमान में सांसद भी हैं. पिछले चुनाव में वैशाली सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थीं.

ये भी पढे़ं: 11 केंद्रों पर वोट का बहिष्कार, करोड़ों की शराब जब्त, बिहार में दूसरे चरण का चुनाव कैसा रहा? | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget