एक्सप्लोरर

चिराग पासवान को मिल सकती हैं पांच सीटें, पशुपति पारस को BJP ने दिया बड़ा ऑफर

Chirag Paswan News: बिहार में चिराग पासवान को बीजेपी ने मना लिया. सूत्रों की मानें तो उन्हें पांच सीटें मिल सकती हैं. पशुपति कुमार पारस को एक भी सीट नहीं मिलेगी, उन्हें बीजेपी ने कुछ और ऑफऱ किया है.

बिहार में बीजेपी के साथ चिराग पासवान की बात बन गई है. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान को हाजीपुर सहित पांच सीटें मिल सकती हैं. सूत्रों की मानें तो उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को कोई सीट नहीं मिलेगी. पशुपति को सीट की जगह उनके भतीजे प्रिंस राज (Prince Raj) को बिहार कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है. प्रिंस राज समस्तीपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं. साथ ही पशुपति पारस को बीजेपी ने राज्यसभा में भेजने का ऑफर दिया है.

इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस पर कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी है. इसलिए चाचा और भतीजा बीजेपी के साथ रहना चाहते हैं. दोनों बीजेपी के ही साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी एक वर्ग की नहीं बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है.

NDA के साथ रहेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस पर बोले- 'मुझे नहीं पता कि वो...'

बता दें कि चिराग पासवान ने बुधवार (13 मार्च) को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है. पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की.उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘बीजेपी ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है. मैं संतुष्ट हूं.’’ उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल पर फैसला हो गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

अपने चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व वाले लोजपा गुट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, ‘‘यह मेरी चिंता का विषय नहीं है.’’ इससे पहले, उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एनडीए के सदस्य के रूप में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है.’’उन्होंने कहा, ‘‘उचित समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget