एक्सप्लोरर

Chirag Paswan News: चिराग ने नीतीश कुमार को दिया झटका, नागालैंड विधानसभा चुनाव से पहले कर दिया खेला

Nitish Kumar News: जेडीयू ने नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसला किया है. इससे पहले चिराग पासवान की पार्टी ने जेडीयू को नागालैंड में डैमेज किया है.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नागालैंड में जेडीयू (JDU) को बड़ा झटका दिया है. नागालैंड में 60 सीटों विधानसभा चुनाव  27 फरवरी को होना है. नागालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election) में जेडीयू भी उम्मीदवार खड़ा कर रही है लेकिन चुनाव से पहले नागालैंड के सभी इकाई के 29 जेडीयू कार्यकर्ता चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी रामविलास (LJP Ramvilas) में शामिल हो गए. इसको लेकर चिराग पासवान ने ट्वीट कर जानकारी दी है.

जेडीयू कार्यकर्ता लोजपा रामविलास में शामिल

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि 'नागालैंड राज्य में जनता दल यूनाइटेड की लगभग पूरी राज्य इकाई को छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों का पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है'. वहीं, इसको लेकर एलजेपी रामविलास के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी नागालैंड में 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. नागालैंड में 20 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. जहां-जहां बीजेपी के कैंडिडेट रहेंगे वहां एलजेपी अपना कैंडिडेट नहीं उतारेगी. 

20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेडीयू

2020 में बिहार में हुए विधानसभा की चुनाव की बात एलजेपी नागालैंड में भी दोहरा रही है. जनता दल यूनाइटेड पहले से भी नागालैंड में चुनाव लड़ते आ रही है. 2018 में जेडीयू ने नागालैंड में अपने 13 उम्मीदवार खड़ा किए थे लेकिन मात्र एक कैंडिडेट जीत कर आए थे. 4.6% वोट शेयर जेडीयू ने किया था. इस बार 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान जेडीयू ने किया है. 

आरजेडी भी नागालैंड में लड़ेगी चुनाव 

बता दें कि इस बार नागालैंड में आरजेडी भी चुनाव लड़ने का मन बनाई है और एलान किया है कि इस बार आरजेडी नागालैंड में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी लेकिन अब तक  यह साफ नहीं किया है कि आरजेडी और जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ेगी या नही?. जेडीयू ने कहा था कि हम पहले से भी नागालैंड में चुनाव लड़ते आए हैं और इस बार भी चुनाव लड़ेंगे लेकिन अचानक लोजपा रामविलास की पार्टी की नागालैंड में एंट्री के साथ जेडीयू के 29 कार्यकर्ताओं को अपने में शामिल करा कर चिराग ने जेडीयू को डैमेज जरूर किया है. हालांकि  चिराग पासवान की पार्टी नागालैंड में कितने सीटें जीतकर आती है यह आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जेडीयू इससे जरूर परेशान होगा.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Reaction: बिहार के गालीबाज IAS के दूसरे वीडियो पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया, केके पाठक को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget