एक्सप्लोरर

LJP की बैठक के दौरान भावुक हुए चिराग पासवान, दिवंगत पिता को लेकर दिया बड़ा बयान

चिराग पासवान ने कहा कि उनके लिए वो क्षण बहुत भावुक क्षण था, जब पार्टी नेताओं ने मिलकर ये फैसला लिया कि एलजेपी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित एलजेपी कार्यालय में रविवार को पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता, विधानसभा चुनाव के सभी उम्मीदवार और कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में आए लोगों को चिराग ने संबोधित किया. हालांकि, इस दौरान वे अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान को याद कर भावुक हो गए.

चिराग ने आद्र स्वर में कहा कि पहली बार पापा के बिना बैठक हो रही है. हमने कल्पना नहीं की थी कि हमें जब सबसे अधिक उनकी जरूरत होगी, तब वो हमारे साथ नहीं रहेंगे. उनके जाने के बाद मेरे पास दो ही विकल्प था, या तो मैं टूट जाता या पिता जी की बात याद करता कि शेर का बच्चा होगा तो, अकेले जंगल चीर कर निकलेगा. अगर गीदड़ का बच्चा होगा तो मारा जाएगा. मैं साबित करना चाहता था कि मैं सही मायनों में शेर का बच्चा हूं. इसलिए मजबूती के साथ अपनी सोच को लेकर मैं आगे बढ़ा.

उन्होंने कहा कि उनके लिए वो क्षण बहुत भावुक क्षण था जब पार्टी नेताओं ने मिलकर ये फैसला लिया कि एलजेपी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी. उस दिन पापा होश में नहीं थे. लेकिन फिर भी मैं उनके पास गया और उन्हें सभी बातें कही. 8 तारीख को उनका निधन हो गया, लेकिन मुझे चुनाव की चिंता थी. पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी करनी थी. रात भर मैंने बैठ कर सूची तैयार की. मैं विचलित नहीं हुआ और सारे काम निपटाए.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और कहा था कि उनकी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गए योजनाओं की जांच कराई जाएगी. गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा. एलजेपी के अलग लड़ने का खामियाजा भी जेडीयू को भुगतना पड़ा. लेकिन एलजेपी भी मात्र एक सीट ही जीत पायी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget