एक्सप्लोरर

Exclusive: गाली वाले वायरल वीडियो से ज्यादा चिराग पासवान किस चीज़ से हैं दुखी? भारी मन से बताई वो बात

Chirag Paswan News: चिराग परिवार को लेकर एक वायरल वीडियो पर बिहार में खूब सियासत हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर चिराग पासवान से एबीपी न्यूज़ ने गुरुवार को खास बातचीत की.

Chirag Paswan: चिराग परिवार पर गाली वाले वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान से एबीपी न्यूज़ ने गुरुवार को खास बातचीत की. इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस तरीके के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि राजनीति में भाषा की ऐसी गिरते स्तर की कोई जगह है. मैं मानता हूं कि आप कड़े से कड़ा विरोध भी मर्यादित शब्दों में दर्ज कर सकते हैं, लेकिन एक सीट पर चुनाव जीतने के लिए आप इस तरीके के हथकंडों का आप इस्तेमाल कर रहे हैं. जहां पर मेरे परिवार को आपके (तेजस्वी यादव) सामने गाली दी जाती है और आप खामोश रहते हैं.

दुख मुझे ज्यादा इस बात का है वहां पर मेरा छोटा भाई खड़ा था यह किसी और के मंच के सामने होता तो शायद मैं गुस्सा होता, मैं नाराज होता पर मेरे छोटे भाई के सामने यह हुआ है. मैं दुखी हूं क्योंकि इस बात की उम्मीद मैंने कभी नहीं की थी कि तेजस्वी के सामने यह होगा और वह खामोश रहेंगे.

तेजस्वी यादव पर बोले चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि जब हम लोग प्रधानमंत्री जी की सभा में भी जाते हैं. बैरिकेडिंग बनी होती है. उसके बाद भी आवाज हम लोग को सुनाई देती है जब कोई चिल्ला के कुछ बोलता है. ऐसे में जो व्यक्ति आपके (तेजस्वी यादव) सामने पहली पंक्ति में खड़ा है. आपका पोडियम भी कोई बहुत पीछे तक नहीं है और आप उसे वक्त भाषण भी नहीं दे रहे हैं आप खामोश रहें ताकि व्यक्ति अपना गाली गलौज पूरा कर ले. आपके बगल में आपकी प्रत्याशी खड़ी हैं जो इस दिशा में देख रही हैं तो ऐसे में मैं कैसे कहा जा सकता है कि इस तरीके की बातें उनके कान में नहीं गई या उन्हें पता नहीं चला.

 'दूसरों को प्रभावित करता है आपका आचरण'

एलजेपी आर के नेता ने कहा कि बहुत से लोग आपको अपना आदर्श मानते हैं एक बहुत बड़ी आबादी के लिए आप रोल मॉडल बनते हैं. ऐसे में आपका आचरण दूसरों को प्रभावित करता है. अब वह सही या गलत तरीके में आज एक शख्स की हिम्मत हुई कि तेजस्वी प्रसाद यादव के सामने चिराग पासवान के परिवार को गाली दे दी और कुछ नहीं हुआ. अब सोचिए उस व्यक्ति की हिम्मत कितनी बढ़ेगी. वह जिस भी गांव में रहता होगा वहां पर जाकर चिराग पासवान की मां को गाली देने पर कुछ नहीं हुआ, तो वह उस गांव की कितनी और महिलाओं के साथ वह कैसी हरकतें कर रहा होगा?

ये भी पढे़ं: 'हमारी भाभी जी के बारे...', भतीजे चिराग को मिला चाचा पशुपति का साथ, वायरल वीडियो मामले में भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, उम्मीदवार को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget