एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग का बड़ा बयान- सुई की नोक पर टिका है I.N.D.I.A गठबंधन, CM नीतीश के दिल्ली दौरे पर कही ये बात

Bihar Politics: चिराग पासवान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. कहा 2024-25 में मुख्यमंत्री से हिसाब मांगा जाएगा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शुक्रवार (18 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला किया.  चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है, लेकिन उनसे पूछना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा लोकतंत्र की हत्या तो वही करते हैं. जनादेश उनको किसी और के साथ मिलता है और चले जाते हैं किसी और के साथ, और ताक-झांक करते रहते हैं.

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर भी बड़ी बात कह दी. कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी पर पुष्पांजलि करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है. वह दिल्ली गए थे आंख दिखाने क्योंकि बिहार के डॉक्टर पर उन्हें भरोसा नहीं है. वह अपने महागठबंधन को भी आंख दिखाने के लिए दिल्ली गए थे. चिराग ने कहा कि सुई की नोक पर इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन टिका है जो कभी भी गिर सकता है.

'पुलिस हो रही अपराधियों की गोली का शिकार'

राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूती से जकड़ लिया है. मौजूदा सरकार खुद को असहाय महसूस कर रही है. अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है. आम बिहारियों के साथ-साथ अब पुलिस भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रही है. हमारी रक्षा करने वालों की हत्या कर दी जा रही है.

चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री इतना सब हो जाने के बाद भी चुप हैं. पुलिस जवानों का मनोबल गिर रहा है. 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर चर्चा नहीं की. हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता है, लेकिन वो चिंतित हैं कि उनके जाने के बाद परिवार का क्या होगा?

चिराग पासवान ने कहा कि शिक्षा-रोजगार के लिए लोग बिहार से पलायन कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज तक नहीं पता चला कि क्या हुआ. नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जाने की फुर्सत नहीं है. आधा बिहार बाढ़ से ग्रसित है और आधा सुखाड़ से, मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी एयर कंडीशन से बाहर नहीं निकलते हैं. लोग डूब कर मरेंगे तब इन्हें समझ आएगा कि बिहार में बाढ़ है.

'आरजेडी ने तो कभी नहीं कहा कि मुख्यमंत्री रहिए'

मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि जबरदस्ती उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. आरजेडी ने तो कभी नहीं कहा कि आप ही मुख्यमंत्री रहिए. आरजेडी के कई नेताओं ने कहा है कि आप इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए. आप दिल्ली संभालिए. फिर क्यों कुर्सी से चिपके हुए हैं? बिहार बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर राजनीति साध रहे हैं. 2024-25 में मुख्यमंत्री से हिसाब मांगा जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार के CM के लिए I.N.D.I.A 'दरवाजा' तो 'खिड़की' कौन? PK का खुलासा, बताया- नीतीश कुमार क्यों गए थे दिल्ली

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget