एक्सप्लोरर

बिहार के CM के लिए I.N.D.I.A 'दरवाजा' तो 'खिड़की' कौन? PK का खुलासा, बताया- नीतीश कुमार क्यों गए थे दिल्ली

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का अपना राजनीति करने का तरीका है. गुरुवार को पीके ने बयान जारी करते हुए सीएम पर हमला बोला है.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. गुरुवार (17 अगस्त) को प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि आपको क्या लगता है नीतीश कुमार अटल जी को श्रद्धांजलि देने गए थे? अगर श्रद्धांजलि देने ही गए थे तो पिछले साल क्यों नहीं गए थे?

पीके ने आगे कहा कि पिछले आठ साल में सीएम नीतीश कुमार नहीं गए, यहां तक कि जब वो बीजेपी के साथ थे तब भी नहीं जाते थे. नीतीश कुमार का अपना राजनीति करने का तरीका है. एक दरवाजे को खोलते हैं और पीछे से खिड़की और रोशनदान दोनों को खोलकर रखते हैं. किसकी कब जरूरत पड़ जाए, इसके अनुसार अपना रास्ता खोले हुए हैं.

पीके ने कहा- I.N.D.I.A दरवाजा, हरिवंश हैं खिड़की

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए I.N.D.I.A. दरवाजा है और खिड़की राज्यसभा सदस्य हरिवंश, जिनके माध्यम से उनका बीजेपी के साथ संपर्क बना हुआ है. ये सब तो बीजेपी और एनडीए वालों को मैसेज दे रहे हैं कि आपके जो बड़े श्रद्धेय थे उनकी हम इतनी श्रद्धा करते हैं. नीतीश कुमार से कोई पूछा कि पिछले साल क्यों नहीं गए थे? ये उनका इंडिया वालों के ऊपर दबाव बनाने का तरीका है कि अगर हमको आप लोग भाव नहीं दीजिएगा तो हम उधर भी जा सकते हैं.

दिल्ली दौरे को लेकर सीएम नीतीश ने क्या कहा?

सीएम नीतीश कुमार दिल्ली से गुरुवार को पटना लौटे. उनके दिल्ली दौरे को लेकर मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि वो सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे. राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं. वहीं जब नीतीश कुमार पटना आए तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल और खरगे या किसी से कोई मुलाकात की योजना नहीं थी. किसी और से कोई बात नहीं हुई. वह सीमित समय के लिए दिल्ली गए थे. केजरीवाल और खरगे से फोन पर तो बात हो ही जाती है. हम सभी लोग जब साथ आ गए तो बीजेपी वाले बेचैन हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Dashrath Manjhi Mahotsav: 'के पर करीं सिंगार पिया मोर आन्हर', जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल तो समझा गए JDU मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget