एक्सप्लोरर

Coronavirus in Bihar: बंगाल से बिहार आने वाले लोगों का किया जाए कोरोना टेस्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए आदेश

बिहार में मंगलवार को 3306 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहीं इस दौरान 93 लोगों की मौत होने से राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 4 हजार 7 सौ के पार पहुंच गया है. वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंगाल से राज्य में आने वालों की कोरोना जांच के आदेश दिए हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 104 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 4746 हो गयी. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

सीएम नीतीश कुमार ने दिए कोरोना जांच करवाने के निर्देश

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महामारी की मौजूदा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि पश्चिम बंगाल में संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है और वहां से बस/ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच करायी जाए.

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन हुई इस बैठक में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाने की जरुरत है, खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से जांच करने की जरुरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पायी जा रही है, उनपर विशेष नजर रखें, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएं और जरुरत होने पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें.

 24 घंटे में 93 संक्रमितों की मौत

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से जिन 93 मरीजों की मौत हुई है उनमें पश्चिम चंपारण और वैशाली में आठ-आठ, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सारण और सीतामढ़ी में छह-छह, बेगूसराय, नालंदा, पटना और सिवान में पांच-पांच, मुजफ्फरपुर में चार, अररिया और मुंगेर में तीन-तीन, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, शिवहर और सुपौल में दो-दो और औरंगाबाद, भोजपुर, गया, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, सहरसा और शेखपुरा में एक-एक मरीज की मौत हुई है.

राज्य में सोमवार शाम 4 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक संक्रमण के 3306 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 285 मामले प्रदेश की राजधानी पटना में आए हैं.

7 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों अररिया में 92, औरंगाबाद में 96, बेगूसराय में 313, दरभंगा में 102, पूर्वी चंपारण में 69, गया में 92, गोपालगंज में 148, कटिहार में 166, किशनगंज में 71, मधेपुरा में 67, मधुबनी में 57, मुजफ्फरपुर में 171, नालंदा में 113, पूर्णिया में 208, रोहतास में 50, समस्तीपुर में 237, सारण में 54, सीतामढ़ी में 73, सिवान में 114, सुपौल में 104, वैशाली में 95 तथा पश्चिम चंपारण में 99 तथा बाकी अन्य जिलों में 50 से कम कोरोना संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटों में आए हैं.

राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,55,850 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. वहीं 35,129 मरीज उपचाराधीन हैं और मरीजों का रिकवरी दर प्रतिशत 95.27 है. बिहार में पिछले 24 घंटों में कुल 1,44,105 नमूनों की जांच की गयी है, वहीं राज्य में अभी तक कुल 2,92,80,386 नमूनों की जांच हुई है. बिहार में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर सहित 1,02,544 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया.

 

इसे भी पढ़ेंः
Exclusive: देशव्यापी प्रदर्शन से पहले राकेश टिकैत ने कहा- सरकार साफ करे कि बीमारी बड़ी है या कानून

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget