एक्सप्लोरर

KK Pathak: छुट्टी के बाद केके पाठक ने शिक्षा विभाग का संभाला कमान, सभी अटकलों पर लगा विराम

KK Pathak News: केके पाठक के काम पर वापस लौट आने से सभी चर्चाओं पर अब विराम लग गया है. केके पाठक 8 जनवरी से 14 जनवरी तक स्वास्थ्य कारणों को लेकर छुट्टी का आवेदन दिया था.

पटना: सभी अटकलें के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) एक बार फिर शिक्षा विभाग में रिटर्न हो चुके हैं. केके पाठक आज शुक्रवार को शिक्षा विभाग में काम पर वापस लौट आए हैं. आज उन्होंने काम भी किया है. हालांकि पाठक आज अपने कार्यालय नहीं आए थे वह अपने आवास से ही काम किए. कई फाइलों का निरक्षण भी किया. केके पाठक ने 19 जनवरी को अपराह्न में शिक्षा विभाग ज्वाइन किया. प्रभार प्रतिवेदन सरकार को सौंप दिया है. अपने प्रभार प्रतिवेदन में केके पाठक ने लिखा है मैं केके पाठक भारतीय प्रशासनिक सेवा (1990) आज दिनांक 19-1-2024 के अपराह्न में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग बिहार पटना के पद का प्रभाव ग्रहण करता हूं. 

इस प्रभार प्रतिवेदन को निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन सहित 13 जगह पर प्रतिलिपि भेजी गई है.

छुट्टी पर गए थे केके पाठक 

केके पाठक के काम पर वापस लौट आने से सभी चर्चाओं पर अब विराम लग गया है. केके पाठक 8 जनवरी से 14 जनवरी तक स्वास्थ्य कारणों को लेकर छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन उसके बाद फिर 2 दिन बाद यानी 16 जनवरी तक उन्होंने छुट्टी बढ़ाने का आवेदन दिया था. 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सरकारी छुट्टी थी. केके पाठक को 18 जनवरी को कार्यालय ज्वाइन करना था, लेकिन गुरुवार को वह नहीं आए और आज 19 जनवरी को शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव के पद पर प्रभार ग्रहण करते हुए काम को शुरू कर दिए.


KK Pathak: छुट्टी के बाद केके पाठक ने शिक्षा विभाग का संभाला कमान, सभी अटकलों पर लगा विराम

इस्तीफा को लेकर चल रही थी अफवाह 

केके पाठक की छुट्टी पर जाने को लेकर पहले यह चर्चा उठ रही थी कि केके पाठक इस्तीफा दे चुके हैं. मीडिया में यह खबरें तेजी से फैल गई थी कि केके पाठक नाराज चल रहे हैं और यही कारण वह इस्तीफा दे दिए हैं. केके पाठक के इस्तीफा सहित कई तरह की अफवाह फैली थी और यह अफवाह इस कदर तूल पकड़ चुका था कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी उन पर बयानबाजी कर दिए थे और उन्होंने मीडिया को कह दिया था कि काम करने का मन नहीं होगा इसलिए इस्तीफा दे दिए होंगे. हालांकि स्पष्ट रूप से उन्होंने नहीं कहा था. अब  केके पाटक के आने से सारी अटकलें थम गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर फायरिंग, सड़कों पर गोलीबारी इलाके में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget