एक्सप्लोरर

Chhath Puja: नालंदा के इस प्रसिद्ध सूर्य मंदिर की विदेशों में भी चर्चा, नहाय खाय पर पहुंचे व्रती बोले- पूरी हुई है मन्नत

Bargaon Sun Temple: नालंदा के बड़गांव में छठ के मौके पर बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी लोग परिवार के साथ पहुंचे हैं. ये लोग चार से पांच दिन रहेंगे.

नालंदा: छठ के आते ही देश भर के सूर्य मंदिरों की चर्चा होने लगती है. मान्यता है कि भारत में 11 और पाकिस्तान में एक सूर्य मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र राजा साम्ब ने द्वापर युग में करवाया था. इसमें से एक सूर्य मंदिर नालंदा में है. नालंदा के बड़गांव के सूर्य मंदिर की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है. बड़गांव इसलिए प्रसिद्ध है कि यहां छठ पूजा करने के लिए दूर-दूर से व्रती आते हैं.

बड़गांव को दिया गया है राजकीय मेले का दर्जा

इसे सदियों से सूर्योपासना का प्रमुख केंद्र माना जाता है क्योंकि धार्मिक दृष्टिकोण से इसका बहुत ही महत्व है. यहां प्रागैतिहासिक कालीन का सूर्य तालाब है. माना जाता है कि भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की परंपरा बड़गांव से शुरू हुई थी. यहां साल में दो बार कार्तिक और चैत्र मास के दौरान छठ में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं. बड़गांव को राजकीय मेले का दर्जा भी दिया गया है.

आज शुक्रवार (17 नवंबर) को नहाय खाय के साथ छठ की शुरुआत हो गई है. नहाय खाय पर बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी लोग परिवार के साथ पहुंचे हैं. झारखंड से आए कुछ परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे छठ पर्व करने के लिए यहां आते हैं. उनकी मन्नत पूरी हुई थी. फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी नहीं की गई है जिसके कारण लोग तंबू लगाकर नहाय खाय का प्रसाद बनाते दिखे. कुछ लोग प्रसाद ग्रहण भी करते दिखे.

जिला प्रशासन की ओर से यहां पहली बार टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है. हालांकि अभी तक पूरा नहीं हुआ है. जो लोग दूर से आए हैं उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां दूर-दूर से लोग आकर चार से पांच दिन रहते हैं. छठ को लेकर बड़गांव में एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ मेडिकल टीम, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है. निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Photos: देखिए बिहार में किस तरह हुआ नहाय खाय, पटना, बांका, जमुई, नालंदा से आई महापर्व की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget