एक्सप्लोरर

Chapra News: 'शराब पी थी, सिर में दर्द होने लगा और...', छपरा में 2 लोगों की आंखों की रोशनी गई, मचा हड़कंप

Chhapra Poisonous Liquor: मामला मशरक थाना क्षेत्र का है. प्रशासन की ओर से जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. दोनों व्यक्ति का इलाज चल रहा है.

छपरा: बिहार के छपरा में दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. मामला मशरक थाना क्षेत्र का है. गुरुवार (23 नवंबर) को ये मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने शराब का सेवन किया था. इसके बाद सिर में दर्द होने लगा. आंखों से कम दिखने लगा. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है. हालांकि प्रशासन की ओर से जांच के लिए टीम का गठन किया गया है.

पीड़ित व्यक्तियों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी अदालत राय के पुत्र सत्येंद्र राय उर्फ प्याजु (उम्र 50 साल) और ब्रम्हा गिरी के पुत्र ढोरा गिरी (उम्र 52 साल) के रूप में हुई है. सारण पुलिस ने एक्स पर विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि दोनों बीमार व्यक्ति बैकुंठपुर में राजमिस्त्री का काम करते हैं. उनके परिजनों ने स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए बुधवार (22 नवंबर) को पीएचसी मशरक ले गए थे. वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. दोनों का इलाज चल रहा है. इन दोनों के अलावा लखनपुर और आसपास के गांव में किसी और के बीमार होने की सूचना नहीं है. घटना के संबंध में जांच के लिए एक दल का गठन किया गया है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच दल की रिपोर्ट के बाद घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी. 

छपरा सदर अस्पताल के बाद पीएमसीएच रेफर

जानकारी के अनुसार, छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों पीड़ितों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ढोरा गिरी ने बताया कि उन्होंने प्याजु के साथ शराब पी थी. इसके बाद सिर में दर्द होने लगा. आंखों से कम दिखने लगा.

क्या कहते हैं सारण के पुलिस अधीक्षक?

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि शराब से आंख की रोशनी जाने की बात सामने आई है. यह स्पष्ट अभी नहीं बता सकते हैं कि शराब पीने के कारण ही आंख की रोशनी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

बता दें कि सीतामढ़ी और गोपालगंज में भी 10 लोगों की हाल ही में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. बीजेपी 10 लोगों की मौत की वजह जहरीली शराब बता रही है. वहीं प्रशासन की ओर से मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है. अब छपरा से खबर आने के बाद हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें- Patna Double Murder: पटना में प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, खेत में मिली लाश, सामने आई हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget