एक्सप्लोरर

क्या NDA में सब ठीक नहीं? चेतन आनंद ने चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप, जन सुराज का भी लिया नाम

Chetan Anand: चेतन आनंद ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए चिराग पासवान को लेकर लिखा है कि मेरी सलाह है, सच का सामना कीजिए. आप अपना स्टैंड क्लियर कीजिए.

Chetan Anand News: शिवहर विधायक चेतन आनंद ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार (27 नवंबर) को उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि चिराग पासवान एनडीए में हैं या नहीं? इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है. चेतन आनंद के आरोपों से सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या एनडीए में सब ठीक नहीं है? दूसरी ओर उन्होंने (चेतन) अपने पोस्ट में जन सुराज का भी नाम लिया है.

चेतन आनंद ने फेसबुक पर लिखा, "सच में अब वह समय आ गया है कि चिराग जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो एनडीए में हैं भी या नहीं? मांझी जी द्वारा खाली एनडीए की सिर्फ एक सीट थी इमामगंज जहां एनडीए की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा फंसी थी. दीपा मांझी जी के सामने कोई जितेंद्र पासवान खड़े थे. वह 37 हजार वोट ले आते हैं! यह बताता है कि या तो आप इसलिए नहीं गए कि आप वहां वोट ट्रांसफर नहीं करा सकते थे, या आप जीतन राम मांझी जी को उनके घर में उन्हें नीचा दिखाना चाहते थे, या फिर जन सुराज से अंदरखाने आपकी कोई 'डील' थी!"

'आप अपना स्टैंड क्लियर कीजिए': चेतन

चिराग पासवान को लेकर आगे अपने पोस्ट में चेतन आनंद लिखते हैं, "गत संसदीय चुनाव में आप तीन-तीन बार शिवहर का कार्यक्रम लगवाकर, हेलीपैड बनवाकर नहीं आते हैं. ऐसा कर आप क्या संदेश दे रहे थे! क्या हाजीपुर में राजपूतों ने आपको वोट नहीं किया? आप बार-बार बुलाने पर भी इमामगंज नहीं आते हैं, क्यों? क्या दीपा मांझी दलित नहीं हैं, या भविष्य में आपको मांझी वोट नहीं चाहिए! मेरी सलाह है, सच का सामना कीजिए. आप अपना स्टैंड क्लियर कीजिए." 

'साथ में हैं भी और नहीं भी... ऐसा नहीं चलेगा'

अंत में चेतन आनंद ने लिखा, "साथ में हैं भी और नहीं भी ऐसा नहीं चलेगा. याद रखें, कभी अटल जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को बचाने के लिए मेरे पिता जी सामने आए थे और आज जरूरत पड़ी तो नीतीश जी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बचाने मैं सामने आया. हम कोई सड़क छाप नहीं हैं. एक जिंदा कौम के नेता हैं. अमर्यादित भाषा और टिप्पणी कहीं महंगा सौदा न साबित हो."

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Winter Session 2024: 'नीतीश चुप्पी तोड़ें, वक्फ के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो', विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget