एक्सप्लोरर

नेपाल से हरियाणा जा रही सात करोड़ की चरस यूपी-बिहार की सीमा पर बरामद, गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ में जुटी पुलिस

गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 37 किलो चरस बरामद हुआ है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीू सात करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गोपालगंज: जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 37 किलो चरस (मादक पदार्थ) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये कार्रवाई यूपी-बिहार की सीमा गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के पास की गई. गिरफ्तार तस्कर का नाम शिव कुमार है, जो हरियाणा के हिसार जिला के हासी थाना क्षेत्र के विडफॉर्म गांव के योगेंद्र कुमार का पुत्र है. फिलहाल पकड़े गए तस्कर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि वैगनार कार में नेपाल से तस्करी कर चरस को हरियाणा ले जाया जा रहा था. कुचायकोट पुलिस यूपी-बिहार की सीमा पर वाहनों की जांच कर रही थी. वाहन जांच के दौरान वैगनार कार से करीब 37 किलोग्राम चरस मिली. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य तस्कर फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि कुचायकोट थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी. पुलिस को जांच के दौरान ही ये सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या कांग्रेस से मर्ज होगी जाप? पप्पू यादव ने दिया बड़ा संकेत, CM नीतीश कुमार की तारीफ में भी जमकर कसीदे गढ़े

तस्करों के नेटवर्क को पकड़ने के लिए हरियाणा जाएगी पुलिस टीम

वहीं, गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है. पहली बार मोतिहारी जिला के रक्सौल से 20 हजार रुपये में चरस की गाड़ी हरियाणा लेकर जाने का जिम्मा लिया था. वह भी पकड़ा गया. एसडीपीओ ने बताया कि नेपाल से चरस की तस्करी करने वाले पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. हरियाणा के रहने वाले तस्करों के नेटवर्क को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को हरियाणा भी भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bihar News: भोजपुर और पटना जिले में बालू के अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 8 पोकलेन जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget