एक्सप्लोरर

Bihar News: भोजपुर और पटना जिले में बालू के अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 8 पोकलेन जब्त

अवैध बालू खनन और ढुलाई के विरुद्ध सोन नदी घाट के दियारा इलाके में भोजपुर जिले के डीएम और एसपी ने सघन छापेमारी की. इससे बालू माफिया व ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी मची रही.

आरा: भोजपुर और पटना जिला प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस ने अवैध बालू खनन (Illegal Sand Mining) और ढुलाई के विरुद्ध शनिवार को सोन नदी में दोनों तरफ एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध खनन में शामिल आठ पोकलेन जब्त की गईं. एक साथ दोनों तरफ से की गई छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त बालू माफिया एवं मजदूरों के बीच भगदड़ मच गई. बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं पुलिस की मौजूदगी देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे.

भोजपुर के सीमा क्षेत्र कोईलवर के मखदुमपुर सेमरा इलाके में अवैध खनन करते तीन पोकलेन को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया. वहीं, नाव पर लाद कर ले जाई जा रही पांच पोकलेन को पटना जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया. गड्ढों में छिपाए गए कुछ ट्रैक्टर भी नष्ट किए गए हैं. ये ट्रैक्टर जब्त करने की स्थिति नहीं थे. दोनों जिलों के अधिकारियों की ओर से घंटों चली इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा रहा. हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. भोजपुर जिला प्रशासन और पुलिस का नेतृत्व डीएम राजकुमार खुद कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: जातिगत गणना पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिया सुझाव, कहा- 'जनगणना' का अधिकार सिर्फ केंद्र के पास

अपने ठिकाने छोड़कर भागे बालू माफिया और ट्रैक्टर चालक

कोईलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी घाट के दियारा इलाके सेमरा, कमालुचक में बालू माफिया पर नकेल कसने के लिए भोजपुर जिले के डीएम और एसपी ने सघन छापेमारी की. इस छापेमारी से बालू माफिया और ट्रैक्टर चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. भोजपुर प्रशासन के कार्रवाई से अवैध खनन करने वाले बालू माफिया और ट्रैक्टर चालक अपने अपने ठिकाना छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे.

अब ड्रोन के माध्यम से होगी निगरानी

बता दें कि यह छापेमारी करीब 6 घंटे तक चली. रात के अंधेरे में बालू माफिया अवैध खनन कर बालू का स्टॉक सड़क किनारे, खेल के मैदान में, स्कूल के आसपास खाली मैदान में, बाग बगीचे में करते हैं और ट्रक व ट्रैक्टर पर लाद कर दूसरे राज्यों में भेज देते हैं. भोजपुर डीएम ने कहा कि अब अवैध बालू उत्खनन हर हाल में बंद होगा, क्योंकि ऐसे कारवाई लगातार जारी रहेगी. किसी को नहीं बख्शा जाएगा. वहीं, अवैध उत्खनन के बहुत सी जगह पर छापेमारी की योजना बन रही है. ड्रोन के माध्यम से सभी जगह पर निगरानी की जा रही है. अवैध बालू उत्खनन करने वाले जगह को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. इधर, इस छापेमारी अभियान में पटना जिला के एएसपी के साथ बिहटा और मनेर थाना की पुलिस शामिल थी.

ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या कांग्रेस से मर्ज होगी जाप? पप्पू यादव ने दिया बड़ा संकेत, CM नीतीश कुमार की तारीफ में भी जमकर कसीदे गढ़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget