एक्सप्लोरर

Bihar News: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और KK पाठक मामले में अपर सचिव ने आप्त को लगाई फटकार, कार्यशैली पर उठाया सवाल

Bihar Education Department: मामला शिक्षा विगाग से जुड़ा हुआ है. आप्त सचिव के द्वारा भेजे गए पीत पत्र को लेकर विभाग के अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने जवाब दिया है.

पटना: बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग की काफी चर्चा हो रही है. शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को लेकर पीत पत्र जारी किया है. इस मामले को लेकर जेडीयू और आरजेडी में मनमुटाव सामने आ गया है. वहीं, शिक्षा मंत्री के आरोपों पर शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने जवाब दिया है. इसको लेकर उन्होंने पत्र जारी किया है. इस पत्र में उन्होंने आप्त सचिव को कड़ी फटकार लगाई है और नसीहत भी दी है.

जवाब में लिखा गया है ये

शिक्षा विभाग के आप्त सचिव डॉ.कृष्णा नंद यादव के भेजे पीत पत्र का जवाब विभाग के अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने भेजा है. इस पत्र में लिखा है कि 'पिछले एक सप्ताह से भांती-भांती के पीत पत्र आपके द्वारा भेजे गए हैं. इस संबंध में आपको आगाह किया गया था कि आप आप्त सचिव (बाह्य) तौर पर हैं. आपको नियम के अनुसार सरकारी अधिकारियों से सीधे पत्राचार नहीं करना चाहिए.'


Bihar News: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और KK पाठक मामले में अपर सचिव ने आप्त को लगाई फटकार, कार्यशैली पर उठाया सवाल

'पदाधिकारियों का समय नष्ट कर रहे हैं'

आगे जवाब में लिखा गया है कि 'आपको लगातार जारी अनर्गल पीत पत्रों और अविवेकपूर्ण बातों से यह पता चलता है कि आपको मंत्री प्रकोष्ठ में अब कोई काम नहीं है और आप व्यर्थ के पत्र लिखकर विभाग के पदाधिकारियों का समय नष्ट कर रहे हैं'

हटाने के लिए लिखा गया है पत्र- अपर सचिव

पत्र में लिका गया है कि 'आपकी सेवाएं लौटने के लिए सक्षम प्राधिकार को विभाग पहले ही लिख चुका है. विभाग द्वारा यह भी निदेशित किया गया है कि अब आप शिक्षा विभाग के कार्यालय में भौतिक रूप से प्रवेश नहीं कर सकते हैं. आप एक माननीय विभागीय मंत्री के प्रकोष्ट में काम करने के लायक नहीं हैं. इन्हीं कारणों से सक्षम प्राधिकार को हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है.'

क्या है मामला

बता दें कि केके पाठक को जून में ही शिक्षा विभाग में भेजा गया है. वह कड़क अधिकारी माने जाते हैं. लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. विभाग के निदेशक स्तर के पदाधिकारियों को भी पीत पत्र भेजा गया है. इसके जरिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. बिहार सरकार के नियमों के मुताबिक काम नहीं करने का आरोप लगाया है. शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा है कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई मामलों में सरकार के कार्य संहिता के हिसाब से काम नहीं कराए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar: केके पाठक पर बवाल! चंद्रशेखर के बाद अब रत्नेश सदा ने उठाए सवाल, BJP ने CM नीतीश को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget