एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण काल में भूल कर भी न करें ये गलती, इन मंत्रों का करें जाप तो होंगे फायदे

Chandra Grahan News: भारत में चंद्र ग्रहण समय की बात करें तो शाम के 5:32 मिनट से 6:18 मिनट तक रहेगा. कई बार हम जानते हुए भी गलती कर बैठते हैं लेकिन ये करने से बचें.

पटना: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज मंगलवार को लग रहा है. भारत में चंद्र ग्रहण समय की बात करें तो शाम के 5:32 मिनट से 6:18 मिनट तक रहेगा. ग्रहण के समय कई ऐसी चीजें होती हैं जिसको नहीं करना चाहिए. हम कई बार वो जानते हुए भी गलती कर बैठते हैं. आइए चंद्र ग्रहण पर क्या गलती नहीं करें और किस मंत्र का जाप करने से फायदा होता है हम इसके बारे में कुछ जानते हैं.

सबसे पहले यह जान लीजिए कि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं. ग्रहण काल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए. सूतक लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लें. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण और सूतक काल के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. गर्भवती महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में ग्रहण देखने से बचना चाहिए. गर्भवती महिला के उदर पर गाय के गोबर का लेप चंद्र ग्रहण के दौरान लगाना चाहिए जिससे सारी समस्या दूर हो जाती है.

यात्रा करने से बचें

हमें ग्रहण के दौरान सोने से भी मना किया जाता है. सूतक काल या ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने और पीने से परहेज करना चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें. चंद्र ग्रहण का असर मन-मस्तिष्क पर पड़ता है. इसके कुप्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान ध्यान करना चाहिए. इस अवधि के दौरान जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए.

इन मंत्रों का करें जाप

बताया गया है कि ग्रहण के दौरान कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. इन मंत्रों के जाप से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है. ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास रखें. किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक तनाव नहीं लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2022 News: जानिए बिहार और पटना में कितने देर रहेगा चंद्र ग्रहण, ये रहा सूतक का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget