एक्सप्लोरर

बिहार में 'चक्का जाम' का इन क्षेत्रों में दिखा असर, समर्थन में उतरे विपक्षी दल

कुछ इलाकों में राजनीतिक दल के नेता सड़कों पर उतरे और किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम किया. पटना शहर में किसी तरह का चक्का जाम नहीं किया गया.

पटना: बिहार में किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को चक्का जाम का कोई विशेष असर नहीं दिखा. राजनीतिक पार्टियों ने पहले ही सांकेतिक चक्का जाम करने की घोषणा कर दी थी. कुछ इलाकों में हालांकि कुछ राजनीतिक दल के नेता सड़कों पर उतरे और किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम किया. जन अधिकार पार्टी ने दीदारगंज टोलप्लाजा के पास प्रदर्शन किया. जाप नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून वापस लेने की मांग की. इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर मार्ग जाम किया गया. जाप नेताओं का दावा है कि विरोध, प्रदर्शन राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में किए गए.

पटना शहर में किसी तरह का चक्का जाम नहीं किया गया. पटना के ग्रामीण इलाकों में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और मार्ग अवरूद्ध किया. आरा में जन अधिकार पार्टी और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को चंदवा मोड़ के पास जाम कर दिया. इसके अलावा बिहिया, तरारी में भी लोग सड़क पर उतरे. बेगूसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जामकर चक्का जाम किया गया. मोहितारी में भी वामापंथी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और किसान आंदेालन के समर्थन में नारे लगाए.

जीटी रोड पर वाहनों की कतार लग गई

कैमूर जिले में आरजेडी और भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. सड़क जाम कर कृषि कानून को वापस लेने की मांग की. कुदरा में किसान आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले व उसके सहयोगी किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा ने सड़क जाम कर दिया.

इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की कतार लग गई. भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कुदरा के रामलीला मैदान से झंडे व बैनर के साथ जुलूस निकाला. कुदरा बाजार होते हुए भभुआ रोड मोड़ चैराहा पर पहुंचे जहां एनएच पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की. उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन को लेकर बिहार के किसान चुप्पी साधे हुए हैं. विपक्षी दल भले ही किसान आंदोलन के समर्थन में उतर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस प्रभारी ने किसान आंदोलन को बिहार के इतिहास से जोड़ा, CM नीतीश पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget