एक्सप्लोरर

कांग्रेस प्रभारी ने किसान आंदोलन को बिहार के इतिहास से जोड़ा, CM नीतीश पर साधा निशाना

भक्त चरण दास ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को बिहार के इतिहास से जोड़कर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि महत्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत बिहार से की थी, इसलिए हमने बिहार में किसानों के लिए भी किसान सत्याग्रह यात्रा की है.

पटना: पटना के सदाकत आश्रम में शनिवार को कांग्रेस की बैठक बुलायी गयी. बैठक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास की तरफ़ से बुलायी गयी थी. मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को बिहार के इतिहास से जोड़कर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हकमारी हो रही है. किसान अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि महत्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत बिहार से की थी, इसलिए हमने बिहार में किसानों के लिए भी किसान सत्याग्रह यात्रा की है. आपको बता दें कि भक्त चरण दास बिहार में किसान सत्याग्रह यात्रा पर हैं.

पार्टी का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्य कर रही है, राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस विषय को लेकर गंभीर हैं. किसान सत्याग्रह यात्रा सफल रही. इस यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. हालांकि इस दौरान कांग्रेस प्रभारी बिहार सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के पास किसानों के लिए समय नहीं है. बिहार सरकार किसानों के विकास के लिए अच्छी सोच नहीं रखती है.

किसानों को सही क़ीमत नहीं मिलती- दास

बिहार में किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां के किसान को उपज की सही कीमत नहीं मिलती है. बिहार में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा है. चार सौ प्रति क्विंटल किसानों को गन्ना का मूल्य मिल रहा है. हर साल खाद उर्वरक बीज में पैसे बढ़ रहे हैं, मगर बिहार के गन्ना उपजा रहे किसानों को 4 सालों से बढ़ी हुई कीमत नहीं मिल सकी है. बिहार के किसानों के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग का बड़ा केंद्र बन सकता है. फिलहाल पांच फूड प्रोसेसिंग केंद्र भी बिहार में नहीं हैं. 25 सौ करोड़ रूपये का नुकसान किसानों का बिहार में हुआ है. किसानों से जो खरीद का लक्ष्य था उसे पूरा नहीं किया जाता है.

बिहार में हर दूसरा आदमी बेरोजगार- कांग्रेस प्रभारी

विस्तार से किए गए प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी ने प्रदेश में कोरोना के बाद फैली बेरोज़गारी को भी मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी का आलम बड़े स्तर पर है. बिहार में हर दूसरा आदमी बेरोजगार है. वहीं उन्होंने नीतीश कुमार की सबसे चर्चित योजना नल जल को भी लेकर प्रदेश की सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि बिहार में घर नल जल योजना में सौ करोड़ रूपये खर्च हो गए. मगर कई जगहों पर अभी भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई. अधूरा निर्माण कार्य इस योजना के तहत किया गया है.

किसान सत्याग्रह यात्रा के दौरान भक्त चरण दास ने चंपारण का दौरा भी किया था. चंपारण की स्थिति को लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जहां से सत्याग्रह की शुरुआत की उस स्थान के हालात ठीक नहीं है. क्षेत्र में विकास की जरूरत है. सड़कों का हाल बुरा है.

कांग्रेस प्रभारी का सवाल- तिरंगे का अपमान करने वाला क्यों नहीं पकड़ा गया?

कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा और तिरंगे के अपमान पर भी अपनी पार्टी का रूख साफ किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा को अपमानित करने वाला अभी तक पकड़ा क्यों नहीं पकड़ा गया. लाल किले पर जिसने तिरंगा का अपमान किया सरकार उसे पकड़े. तिरंगा के अपमान को किसानों से जोड़ने का काम किया जा रहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास दूसरे चरण की यात्रा में 14 जिलों में जाएंगे. उनकी ये किसान सत्याग्रह यात्रा 15 मार्च तक बिहार में चलेगी.

यह भी पढ़ें-

बिहारवासियों पर महंगाई की मार, सुधा डेयरी ने बढ़ाई मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमत पटना: पूजा करने गए कुख्यात की मंदिर में गोली मारकर हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget