एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री का दावा, राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए कर रही काम

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. वहीं महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है.

पटना: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. रोज सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं, वहीं रोजाना कोरोना संक्रमण से मरीजों की जान जा रही है. ऐसे में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग मिलकर लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में जुटी हुई है. इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि "राज्य सरकार ने तीन खेप में दो लाख 80 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट उपलब्ध करा लिया है. साथ ही पिछले एक सप्ताह के अंदर 20 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट भारत सरकार ने भिजवाया है, जिसे सभी जिलों में भेजा जा रहा है." पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी अनुमंडल अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इस जांच किट्स के जरिए से जांच की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर भारत सरकार की ओर से बिहार में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गई है, जिसे विभिन्न सरकारी मेडिकल काॅलेज सह अस्पतालों में इंस्टाल किया जा रहा है." उन्होंने कहा कि " भारत सरकार कि ओर से पहले एक सौ वेंटिलेटर और फिर 264 वेंटिलेटर भेजा गया है. 30 वेंटिलेटर बिहार सरकार ने खरीदा है. आठ वेंटिलेटर विभिन्न स्त्रोतों से सीएसआर के माध्यम से मिला है. इस तरह कुल 402 वेंटिलेटर पिछले दो महीने के अंदर स्वास्थ्य विभाग ने प्राप्त किया है. एक सौ और वेंटिलटर केंद्र सरकार की ओर से अगले 15 से 20 दिनों में प्राप्त होंगे. इस तरह पांच सौ से अधिक नए वेंटिलेटर इस कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा पहले भी भारत सरकार ने 4500 ‘बी’ टाइप और 3688 ‘डी’ टाइप आॅक्सीजन गैस सिलेंडर बिहार सरकार को उपलब्ध कराया है. फिर 1900 और ‘बी’ टाइप आॅक्सीजन गैस सिलेंडर स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को भारत की सरकार से प्राप्त हुआ है. इसके अलावा आॅक्सीजन कंस्ट्रेटर भी भारत सरकार की ओर से जल्द ही बिहार आने वाला है." पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने की समुचित व्यवस्था की है. पिछले दो सप्ताह के दौरान इस वायरस ने काफी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, लेकिन सुखद बात यह है कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में कोरोना पर विजय प्राप्त करने वालों में लगातार इजाफा हो रहा है. कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार न सिर्फ पूरी तरह संवेदनशील है, बल्कि भारत सरकार के सहयोग से हर स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रही है. एक ओर जहां रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना मरीजों की पहचान कम समय में हो रही है, वहीं अब पीएचसी स्तर पर भी जांच की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जांच कराना आसान हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget