एक्सप्लोरर

CBSE Syllabus: बिहार में BJP और JDU आमने-सामने, भाजपा बोली- अब बच्चे पढ़ेंगे ओरिजिनल इतिहास, जदयू ने दिया ये जवाब

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 11वीं की राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध के युग सहित कई टॉपिक को हटाया है. इसी को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने पक्ष रखा है.

पटनाः सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 11वीं की राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध के युग, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों के उदय, मुगल दरबारों का इतिहास और औद्योगिक क्रांति के अध्याय हटा दिए गए हैं. इसको लेकर बिहार में जेडीयू और बीजेपी की राय अलग-अलग है. जेडीयू का कहना है कि इसका कोई औचित्य नहीं है तो वहीं बीजेपी कह रही है कि अब बच्चे ओरिजिनल इतिहास को पढ़ेंगे.

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने कहा कि उन्हें आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज भारत में प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री संग्रहालय बनवाया है जिसे देखने और जानने के बाद आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास के बारे में पता चलेगा. गुट निरपेक्ष और मुगल शासनकाल को पढ़ कर बच्चे इतिहास के बारे में जानेंगे. समय के साथ तो पुरानी चीजें ऐसे भी भुलाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: 40 साल की गूंगी महिला से रेप के बाद हत्या, उसी की साड़ी से फंदा बनाया और फिर जान ले ली

विजय चौधरी ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाला आंदोलन है जिसके बाद शिमला समझौता हुआ था. आज भी जब पाकिस्तान से कोई बात होती है तो हम उन्हें शिमला समझौता की याद दिलाते हैं. आज हमें पुरानी बातों की जानकारी इसलिए है क्योंकि हम इतिहास को पढ़ते हैं, सिलेबस से इन विषयों को हटाना मुझे नहीं लगता कि इसका कोई औचित्य है. आज तक जितनी भी घटनाएं देश में हुईं इन सारी बातों की जानकारी हमें इतिहास से सीखने को ही मिलती है.

'सीबीएसई में बैठे थिंक टैंक ने सुंदर कार्य किया'

इधर, बीजेपी के मंत्री जिबेश कुमार ने कहा कि जो भी इतिहास के अंदर झूठ परोसा गया है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से खिलवाड़ की गई, देश को अपमानित करने वाला इतिहास हमारे ही देश के नए जेनरेशन के नए बच्चों को पढ़ाया गया उसे निश्चित रूप से हटाना चाहिए. देश के गौरवशाली इतिहास को पढ़ाना चाहिए.

जिबेश कुमार ने कहा कि देश के योद्धाओं ने देश के लिए किस प्रकार कुर्बानी दी है उस इतिहास को महत्व देना चाहिए. सीबीएसई में बैठे जो लोग थिंक टैंक हैं, जो सिलेबस और बाकी चीजों को डिसाइड करते हैं उन्होंने बड़ा उत्तम और सुंदर कार्य किया है. आने वाले दिनों में जो देश का ओरिजिनल इतिहास है वो सीबीएसई के माध्यम से बच्चों तक जाएगा ये खुशी की बात है.   

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी के बाद पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद, कलह कभी ये दिन लेकर आएगा किसी को पता भी नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget