एक्सप्लोरर

सुशांत मौत मामले पर बोले बिहार CM नीतीश कुमार- CBI जांच में जल्द सच आएगा सामने

नीतीश कुमार ने कहा, जब अभिनेता के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की तो हमने बिना समय गंवाये केन्द्र से इसकी सिफारिश कर दी, शुक्र है सही समय पर इसकी मंजूरी दे दी गई.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले का सच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा कि अभिनेता की असामयिक मृत्यु से न केवल बिहार में बल्कि अन्य स्थानों पर भी उनके लाखों प्रशंसकों को सदमा पहुंचा है.

कुमार ने ऑनलाइन रैली में महाराष्ट्र की शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘युवा अभिनेता राजपूत की मौत से न केवल उनके परिवार को दुख पहुंचा है बल्कि बिहार और दूसरे स्थानों पर उनके लाखों प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है. उनके पिता ने जब यह पाया कि (मुंबई में) उचित जांच नहीं हो रही है तो उन्होंने पटना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: जब अभिनेता के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की तो हमने बिना समय गंवाये केन्द्र से इसकी सिफारिश कर दी, शुक्र है सही समय पर इसकी मंजूरी दे दी गई. अब हम उम्मीद करते हैं कि मामले में न्याय किया जाएगा.’’

रिया की जल्द गिरफ्तारी के लगाए जा रहे कयास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से आठ घंटे तक पूछताछ की. एजेंसी ने उन्हें सोमवार को दूसरे दिन की पूछताछ के बाद शाम को छोड़ा और इसके साथ ही दिनभर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को रिया से तीसरे दौर की पूछताछ होगी. एनसीबी के अधिकारी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को उजागर करने के लिए रिया से पूछताछ कर रहे हैं.

रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में ड्रग्स एंगल मामले की जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को एनसीबी के सामने पेश हुईं. रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुईं थी, जहां उनसे छह घंटे तक पूछताछ हुई. रिया से एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने पूछताछ की थी.

ये भी पढ़ें- Exclusive: एबीपी न्यूज़ से बोले संदीप सिंह- मैं सुशांत का दुश्मन नहीं, दुबई कनेक्शन की बात से इनकार किया सुशांत केस: कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को भेजे गए नोटिस को लेकर MSHRC 16 सितंबर को सुनाएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget