एक्सप्लोरर

Exclusive: एबीपी न्यूज़ से बोले संदीप सिंह- मैं सुशांत का दुश्मन नहीं, दुबई कनेक्शन की बात से इनकार किया

एबीपी न्यूज़ पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने कई बड़ी बातें कही हैं. संदीप ने कहा कि मुझे सच से भागने की जरूरत नहीं है. मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह ने कई बड़ी बातें कही हैं. संदीप ने कहा कि मुझे सच से भागने की जरूरत नहीं है. मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं.

संदीप ने कहा,'' मुझे सच से भागने की जरूरत नहीं. मैं सुशांत का दोस्त था दुश्मन नहीं.'' दुबई कनेक्सन पर बोलते हुए उन्होंने कहा,'' ये बात कहां से आई मुझे पता नहीं. सारी अफवाहों के बीच यह भी एक अफवाह है. अगर ऐसा होता तो बताइए मैंने अबतक किसी बड़े स्टार के साथ काम क्यों नहीं किया.''

उन्होंने कहा,'' मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं. मैं दुबई दोस्तों से मिलने जाता हूं. क्यों मेरा अंडरवल्ड से कनेक्शन होगा. मैं ये करने आया हूं क्या.''

संदीप ने आगे कहा,'' मैं क्या किसी से अपने कॉल रिकॉर्ड छुपाऊंगा. एबीपी न्यूज़ के पास सारे मेरे कॉल रिकॉर्ड हैं. 15 जून ही क्यों पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देख लीजिए. आप चेक कर लीजिए''

संदीप ने कहा,'' मैं जब मीतू दीदी के साथ अस्पताल पहुंचा तो उस समय लॉकडाउन था. बहुत सारे पुलिस और मीडियाकर्मी थे. एक पुलिसकर्मी ने मराठी में पूछा कि संदीप सिंह कौन है. मुझसे गलती हो गई कि मैंने उस वक्त थम्स अप कर के दिखाया. कई लोग थम्स अप दिखाते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि मैं कह रहा हूं कि काम हो गया.''

उन्होंने आगे कहा,'' एक मेरा रामलीला के इफ्तार पार्टी का फोटो है. जहां मैं बैठा हूं. 2012 की किसी ने वो फोटो निकाली और लिख दिया संदीप सिंह दाउद के साथ. जो फोटो में मेरे साथ था उस इंसान ने ट्विटर पर आकर कहा कि वह वासिक खान है. प्रोडक्शन डाइरेक्टर है. कोई उस खबर को नहीं दिखाएगा. सब मेरी नेगेटिव खबरें ही दिखाएंगे''

संदीप ने आगे कहा, '' मैं रिया को नहीं जानता हूं. मेरे पास न उनका नंबर है. न उन्होंने मुझे देखा है और न मैंने उन्हें कभी. जैसे रिया को लेकर आपको खबर है वैसे ही मुझे भी जानकारी मिली. हमको इस केस में जांच करने का एजेंसियों को समय देना चाहिए.''

क्या सुशांत का केस आत्महत्या का मामला है ? इसपर उन्होंने कहा,' पुलिस ने उस दिन शुरू में हमें उपर नहीं जाने दिया. जब स्ट्रेचर पर सुशांत को रखकर एंबुलेंस में ले गए फिर पुलिस वालों हमारा नंबर लिया और पूछा कि हम कौन हैं. इसके बाद हम किचन में बैठे थे. फिर पुलिस वालों का फोन आया और कहा कि आप सुशांत का आईडी लेकर अस्पताल  पहुंचिए. साथ ही परिवार के एक सदस्य को लेकर आइए.''

उन्होंने कहा,'' जब रिया अस्पताल पहुंची मैं वहां नहीं था. मैं घर पर सुशांत के परिवार के साथ था. हमने रिया के अस्पताल जाने की खबर टीवी के जरिए देखी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget