एक्सप्लोरर

फौजी और अभय पांडेय ने ब्रह्मेश्वर मुखिया के पकड़े थे हाथ, हुलास पांडेय ने चलाई थी 6 गोली, CBI की चार्जशीट में खुलासा

Brahmeshwar Mukhiya Murder Case: ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में आरा के जिला एवं सत्र न्यायालय के सेशन जज-3 के कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है. एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है.

आरा: बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब चौंकाने वाला दावा किया है. सीबीआई की ओर से एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट आरा के कोर्ट में दाखिल की गई जिसमें पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय (Hulas Pandey) को भी आरोपित बनाया गया है. हुलास पांडेय के अलावा अभय पांडेय, नंद गोपाल पांडेय उर्फ फौजी, रितेश कुमार उर्फ मोनू, मनोज राय उर्फ मनोज पांडेय बालेश्वर राय, अमितेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय और प्रिंस पांडेय का नाम है.

चार्जशीट में बताया गया है कि ये लोग घटना के दिन कतीरा मोड़ आरा के पास शामिल हुए थे. हुलास पांडेय और बालेश्वर राय स्कॉर्पियो में थे. गाड़ी को मनोज राय चला रहा था. अभय पांडेय, नंद गोपाल पांडेय उर्फ फौजी, मोनू, अमितेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय और प्रिंस रितेश कुमार पांडेय पैदल थे. ब्रह्मेश्वर मुखिया अपने घर के पास हर दिन की तरह सुबह में सैर कर रहे थे. देखने के बाद मनोज राय उर्फ मनोज पांडेय ने उन्हें स्कॉर्पियो में बुलाया और फिर गाड़ी की बीच वाली सीट पर बैठाया था. इसके बाद स्कॉर्पियो को मनोज राय उनकी गली की ओर चलाकर जा रहा था. ब्रह्मेश्वर मुखिया के घर की ओर जाने वाली गली के ठीक आगे आकर स्कॉर्पियो रुकी. इसके बाद ब्रह्मेश्वर मुखिया और हुलास पांडेय स्कॉर्पियो से उतरे. उनके साथ पांच अन्य व्यक्ति भी थे. इसी बीच नंद गोपाल पांडेय उर्फ फौजी, रितेश कुमार उर्फ मोनू, अमितेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय और प्रिंस पांडेय पैदल ही उनका पीछा करते हुए घटनास्थल के पास पहुंच गए थे.

हुलास पांडेय ने पिस्टल निकालकर नजदीक से मारी थी गोली

इसी दौरान ब्रह्मेश्वर मुखिया के घर की ओर जाने वाली गली के अंदर नंद गोपाल पांडेय उर्फ फौजी और अभय पांडेय ने उनका हाथ पकड़ लिया. हुलास पांडेय ने अपनी पिस्टल निकाली और ब्रह्मेश्वर मुखिया पर नजदीक से छह गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई.

चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि बाकी लोग भी घटनास्थल के आसपास थे और गुड्डू पांडेय हाथ में एके-47 लेकर सड़क पर खड़ा था. सीबीआई द्वारा रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में आरा के जिला एवं सत्र न्यायालय के सेशन जज-3 के कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

कौन है ब्रह्मेश्वर मुखिया?

बता दें कि मूल रूप से पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव निवासी ब्रह्मेश्वर मुखिया बिहार के प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के सुप्रीमो थे. उन पर 2012 तक 277 लोगों की हत्या और उनसे जुड़े 22 अलग-अलग मामलों में केस दर्ज थे. उनको 16 मामलों में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था, जबकि बाकी छह मामलों में मुखिया को जमानत मिली थी. 29 अगस्त 2002 को पटना के एग्जीबिशन रोड से वहां की पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद ब्रह्मेश्वर मुखिया नौ साल तक जेल में रहे. इसके बाद आठ जुलाई 2011 को उनकी रिहाई हुई थी. जेल से छूटने के बाद ब्रह्मेश्वर मुखिया आरा में ही ज्यादा रहते थे.

यह भी पढ़ें- Hulas Pandey Resign: 'ब्रह्मेश्वर मुखिया से ना संबंध ना दुश्मनी', कहते हुए चिराग की पार्टी से हुलास पांडेय ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget