एक्सप्लोरर

Hulas Pandey Resign: 'ब्रह्मेश्वर मुखिया से ना संबंध ना दुश्मनी', कहते हुए चिराग की पार्टी से हुलास पांडेय ने दिया इस्तीफा

Hulas Pandey News: हुलास पांडेय एलजेपी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे. हालांकि इस्तीफे के बाद चिराग पासवान की ओर से अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पटना: साल 2012 में ब्रह्मेश्वर मुखिया (Brahmeshwar Mukhiya) की हत्या हुई थी. इस मामले में सीबीआई की अदालत ने चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय (Hulas Pandey) को आरोपी बनाया है. आरोप लगने के बाद हुलास पांडेय ने सोमवार (18 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी बात रखी और इस्तीफा दे दिया.

हुलास पांडेय ने कहा कि जब हमें आरोपी बनाया गया है तो पार्टी के पद पर रहना उचित नहीं है इसलिए हमने अपने पद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया है. पत्र अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भेज दिया है. हालांकि चिराग पासवान ने इस्तीफा मंजूर किया है या नहीं इसको लेकर उनकी तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

'न्यायालय पर भरोसा... आगे लड़ेंगे लड़ाई'

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड को लेकर हुलास पांडेय ने कहा कि इस मामले में मैं दूर-दूर तक कहीं कुछ नहीं हूं. इसके बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं है. ब्रह्मेश्वर मुखिया से ना तो मेरा कोई कभी संबंध रहा है ना कोई दुश्मनी रही है. इसमें मेरा नाम शामिल किया गया है. मुख्य रूप से राजनीति के तहत प्रतिशोध दिख रहा है. इसमें सीबीआई के एक दो अधिकारी शामिल हैं जिनकी वजह से मेरा नाम शामिल करके आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपया देकर तो गवाह बनाया जा सकता है. बिहार में बहुत बेरोजगारी है. 10 लाख रुपये के लिए कोई कुछ भी कर सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है. हम आगे इस लड़ाई को लड़ेंगे.

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बीते शनिवार को कोर्ट में रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इसमें चिराग की पार्टी के नेता हुलास पांडेय समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू के PM मोदी वाले बयान पर BJP का जवाब, सम्राट चौधरी बोले- कितनी बार हारे हैं याद भी नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget