एक्सप्लोरर

मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने हथियारों के साथ खिंचवाई फोटो, जीजा, साला और साली पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Motihari News: मोतिहारी में पूर्णनहिया पंचायत पैक्स अध्यक्ष व घोड़ासहन व्यापार मंडल अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की साली की शादी में हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ गया. पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज किया है.

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में दुल्हन बनी एक युवती को अपनी मेहंदी की रस्म में हथियारों का प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया. दरअसल, मोतिहारी के झरोखर थाना क्षेत्र में मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन ने हथियार हाथ में ले रखा था. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दुल्हन समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली. घटना 7 फरवरी को होने वाली शादी से पहले की है.

दुल्हन के जीजा का था हथियार

झरोखर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोटो में दिखाए गए दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं. हालांकि दोनों हथियार दुल्हन के जीजा के लाइसेंसी हथियार बताए जा रहे हैं. दुल्हन के जीजा घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पूर्णनहिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के साथ घोड़ासहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह हैं. 

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के झरोखर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में एक शादी समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. वहीं शादी की पूर्व संध्या पर मेहंदी के रस्म में जीजा का हथियार लेकर दुल्हन बनी साली और साले ने फोटो खिंचवाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसकी भनक लगते ही झरोखर पुलिस ने पिस्टल और बंदूक दोनों हथियारों को जप्त करते हुए स्वलिखित आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली. झरोखर थाना ने जीजा,साली(दुल्हन) समेत तीन लोगों पर प्राथमिक दर्ज की है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. झरोखर पुलिस दुल्हन के जीजा अभय कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

‘रद्द होगा हथियारों का लाइसेंस’

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हथियार लाइसेंसी हो या गैर-लाइसेंसी उसका प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है. उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले में अभय सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: दिल्ली के चुनावी नतीजों का बिहार पर क्या होगा असर? RJD नेता ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘BJP के बहकावे में...’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget