एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं पर CBI की छापेमारी, लालू यादव की बेटी बोलीं- 'समाजवादी सरकार है, झुकेगा नहीं'

CBI Raid Bihar: बताया जा रहा है कि सुनील सिंह के घर पर 'नौकरी के बदले जमीन' मामले में यह कार्रवाई की जा रही है.

Bihar Floor Test: बिहार में आज बहुमत परीक्षण होना है. इस बीच राज्य से बहुत बड़ी खबर आ रही है. आरजेडी के दो बड़े नेताओं के घर पर छआपेमारी चल रही है. एमएलसी सुनील सिंह और राज्यसभा सासंद अशफाक करीम के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है. महागठबंधन सरकार के शक्ति परीक्षण के बीच आरजेडी नेता के घर में छापेमारी बिहार सरकार को असहज कर सकती है. बताया जा रहा है कि सुनील सिंह के घर पर 'नौकरी के बदले जमीन' मामले में यह कार्रवाई की जा रही है. 

एजेंसियों का चरित्र खराब हो गया है
इस छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि "इसे एजेंसियों की छापेमारी ना कहिए इसे इसे बीजेपी के संगठनों की छापेमारी कहिए. हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद ही कहा कि आइए हमारे घर में दफ्तर खोल लीजिए. हम दिल्ली, महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक वही कहानी देख रहे हैं. एक बात समझ लीजिए कि जिस तरह इन एजेंसियों का दुरुपयोग बीजेपी ने किया है, जब यह सत्ता से बाहर होंगे तो इनकी जद में यह भी आएंगे. क्योंकि इनका चरित्र खराब हो गया है. दिल्ली में कौन बैठे लोग राजनीतिक लोग नहीं हैं? आपराधिक माइंड के लोग हैं."

रोहिणी आचार्य का ट्वीट 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इशारों में बीजेपी पर ट्वीट करके हमला बोला है. उन्होंने कहा, "वो डरेगा नहीं वो झुकेगा नहीं, समाजवादियों की सरकार है बिकेगा नहीं."

Bihar Floor Test Live Updates: महागठबंधन सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले CBI की एंट्री , RJD के दो सांसद, दो MLC के ठिकानों पर छापे

बिहार आपको छापों की नसीहत देगा - मनोज झा
सांसद मनोज झा ने आगे कहा, सीबीआई और ईडी का दप्तर बीजेपी की स्कृप्ट से चलता है. बीजेपी को किस बात की खुन्नस है? कौन सी राजनीतिक लडाई आप लड़ रहे हैं? उन्होंने कहा, इस बदले को बिहार अपने अनुसार लेगा. डराने के लिए आज का दिन चुना गया है. बिहार आपको छापों की अच्छा नसीहत देगा.

सुनील सिंह पर बीजेपी का रिएक्शन
वहीं सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है. रामेश्वर चौरसिया ने कहा, ''हमारी सरकार जब चल रही थी तब भी सबको नोटिस भेजा गया था. भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था. जब कहीं कुछ मिलता है तभी सीबीआई जाती है. बिहार में जो मंत्रीमंडल बना है उसमें आधे लोगों पर अलग अलग घोटालों के आरोप हैं. सुनील सिंह का विश्वास से कोई लेना देना नहीं है. यह तो एमएलसी हैं, इन्हें तो आज वोट भी नहीं देना है.''

गौरतलब है यह वही मामला है जिसमें पिछले महीने लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले भोला यादव के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद बीजेपी MLA टी राजा को मिली जमानत, पैंगबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget