एक्सप्लोरर

'अश्लीलता' के चक्कर में फंस गए नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल, नवगछिया थाने में केस दर्ज

Bhagalpur News: होली मिलन समारोह में अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर गोपाल मंडल पर केस हुआ है. 10 मार्च को नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था.

Bihar News: बिहार में अश्लील और डबल मीनिंग वाले गाने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन एनडीए सरकार में शामिल विधायक गोपाल मंडल हाल ही में इस नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आए थे. अब गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर होली मिलन समारोह में अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

नवगछिया के हाई स्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें विधायक ने अश्लील शब्द जोड़कर एक गाना गया था. विधायक का गाना गाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अब एक्शन लिया गया है. नवगछिया के एसपी ने संज्ञान लेते हुए केस को अनुसंधान के लिए एसआई अजीत कुमार को जिम्मेदारी दी है. एसआई अजीत कुमार ने बताया कि पेन ड्राइव में सोशल मीडिया पर विधायक के वायरल गाने का वीडियो संलग्न है. इस मामले में प्राथमिक दर्ज की गई है.

आरोप पर क्या बोले गोपाल मंडल?

बता दें कि 9 मार्च को होली मिलन समारोह में गोपाल मंडल एक महिला कलाकार के गाल पर 500 का नोट सटाते भी नजर आए थे. वो भी वीडियो वयारल हुआ था. दूसरी ओर विधायक गोपाल मंडल का दावा है कि उन्होंने अश्लील शब्द का प्रयोग नहीं किया. वे माइक लेकर झुके तो भीड़ में से किसी और ने अश्लील लाइन बोल दी.

कार्यक्रम में आए थे छैला बिहारी

10 मार्च को नवगछिया के हाई स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में अंगिका एवं भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर छैला बिहारी भी पहुंचे थे. शिकायत के बाद अब विधायक गोपाल मंडल की मुश्किल बढ़ सकती है. हालांकि इस तरह की हरकत कोई पहली बार नहीं है. अक्सर वे इस तरह के कारनामे करते हैं लेकिन कभी उन पर पार्टी की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है ये सबसे बड़ा सवाल है.

कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा- माफी मांगनी चाहिए

भागलपुर जिले से कांग्रेस की महिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विधायक का कृत्य समाज की सभी महिलाओं का घोर अपमान है. उनकी इस तरह की हरकत ने पूरे भागलपुर को शर्मसार किया है. विधायक गोपाल मंडल को अविलंब महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अररिया में दारोगा की मौत, अनमोल यादव को पकड़ने गई थी पुलिस, अब SP ने बताया पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget