एक्सप्लोरर

Gaya News: 15 दिसंबर को गया आएंगे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, जानें पूरा कार्यक्रम

Gaya News: दलाई लामा के दौरे को लेकर डीएम और एसएसपी खुद तैयारी में जुटे हैं. स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

गया: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा 15 दिसंबर को बिहार के बोधगया आ रहे हैं. चार्टर विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से प्रवास स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती, सीटी एसपी हिमांशु खुद जुटे हैं. सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम अन्य चीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है.

महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में 20 से 23 दिसंबर तक महासंघ कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसमें 32 से अधिक देशों से बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे. 20 दिसंबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे. 29 से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालुओं को टीचिंग करेंगे.

स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था तैयार

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि दलाई लामा के प्रोटोकॉल के अनुरूप जो भी इमरजेंसी हेल्थ केयर होनी चाहिए उसके अनुरूप बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरण लगाया जा रहा है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. डेकाबोर्टर, कार्डियो मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसुलेटर, वेंटीलेटर आदि की व्यवस्था की गई है.

मल्टी लेयर में किए गए सुरक्षा के इंतजाम

वहीं, एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मल्टी लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिला पुलिस व दलाई लामा के सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे. महाबोधि मंदिर, प्रवास स्थल, तिब्बत मंदिर, कालचक्र मैदान सहित पूरे मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. दलाई लामा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा.

क्या होगा ट्रैफिक रूट?

ज्यादा भीड़ होने की संभावना को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. 16 दिसंबर से 20 जनवरी 2024 तक दलाई लामा के प्रवास के दौरान नोड 1, एंबेसी मोड़, वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बिना पास के कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसके अलावा वर्मा मोड़, चिल्ड्रेन पार्क, एंबेसी मोड़, बिरला धर्मशाला, पछट्टी मोड़, म्यूजियम, मौसा मोड़, महाबोधि सोसाइटी, कालचक्र मैदान, पानी टंकी, बांग्लादेश मोनेस्ट्री के पास बैरियर बनाया गया है. कई वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'आव फरिया ल...', नीतीश कुमार की वाराणसी रैली से पहले बोले BJP सांसद रवि किशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget