एक्सप्लोरर

Dalai Lama News: बोधगया पहुंचे दलाई लामा, 20 जनवरी तक रहेंगे, एक झलक पाते ही बौद्ध श्रद्धालुओं की आंखें नम

Dalai Lama Bihar Visit: दलाई लामा के आगमन को लेकर गया पुलिस अलर्ट है. आवास स्थल और तिब्बत मंदिर की सुरक्षा की कमान एटीएस के साथ-साथ कई सुरक्षा बलों के हाथों है.

गया: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) शुक्रवार (15 दिसंबर) की सुबह बोधगया पहुंचे. उनके दर्शन को लेकर सुबह से ही सड़कों पर श्रद्धालु खड़े रहे. श्रद्धालुओं की लंबी–लंबी कतार लगी रही. दलाई लामा विशेष विमान से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. जिला प्रशासन की ओर से डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती, सीटी एसपी हिमांशु ने गया एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया.

एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के घेरे में बोधगया स्थित प्रवास स्थल तिब्बत मॉनेस्ट्री पहुंचे. इस दौरान उनके आगमन के पूर्व सुबह से ही घंटों कतारबद्ध श्रद्धालु खड़े रहे. धर्मगुरु के लिए हाथों में खादा लिए हुए इंतजार करते दिए. दलाई लामा की एक झलक देखते ही आंखें नम हो गईं. वहीं दलाई लामा ने भी हाथ हिलाकर सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

Dalai Lama News: बोधगया पहुंचे दलाई लामा, 20 जनवरी तक रहेंगे, एक झलक पाते ही बौद्ध श्रद्धालुओं की आंखें नम

एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे बौद्ध श्रद्धालु

कड़ी सुरक्षा के घेरे में दलाई लामा का वाहन उनके प्रवास स्थल तिब्बत मोनेस्ट्री के अंदर पहुंचा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई. उनके आगमन के पूर्व से लेकर आगमन तक बौद्ध श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा. दलाई लामा की एक झलक पाने के लिए वे लोग लालायित दिखे.

Dalai Lama News: बोधगया पहुंचे दलाई लामा, 20 जनवरी तक रहेंगे, एक झलक पाते ही बौद्ध श्रद्धालुओं की आंखें नम

दलाई लामा के आगमन को लेकर गया पुलिस अलर्ट है. आवास स्थल और तिब्बत मंदिर की सुरक्षा की कमान एटीएस के साथ-साथ कई सुरक्षा बलों के हाथों है. कार्यक्रम के दौरान दलाई लामा महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में महासंघ का उद्घाटन और उसके बाद अपने अनुयायियों को कालचक्र मैदान में टीचिंग देंगे.

सुरक्षा को लेकर रखी जा रही विशेष नजर

दलाई लामा के प्रवास के दौरान गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती, सीटी एसपी हिमांशु और बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल खुद सुरक्षा व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पूरे मंदिर क्षेत्र को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है. बोधगया के विभिन्न मठों, होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे आदि वैसे स्थल जहां विदेशी ठहरे हैं वैसे विदेशी पर्यटकों पर भी सुरक्षा की नजर से विशेष नजर रखी जा रही है. संदिग्धों पर नजर रखने को लेकर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Holiday Calendar 2024: बिहार में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं, राजभवन से विश्वविद्यालय कैलेंडर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget