एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BSP सांसद, दानिश अली की मुख्यमंत्री से क्या हुई बात?

MP Danish Ali Met Bihar CM Nitish Kumar: बसपा सांसद दानिश अली ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वह किस सिलसिले में मिलने पहुंचे थे. मंगलवार को भेंट हुई है.

पटना: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के साथ मिलना-जुलना भी जारी है. अलग-अलग पार्टियों के नेता बयानबाजी और एक-दूसरे पर तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं. 2024 के चुनाव में एनडीए और इंडिया आमने-सामने है. इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा सदस्य कुंवर दानिश अली (BSP MP Danish Ali) ने मंगलवार (22 अगस्त) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं.

बसपा सांसद ने इस भेंट को बताया शिष्टाचार

हालांकि बसपा सांसद दानिश अली ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वह किस सिलसिले में मिलने पहुंचे थे और सीएम नीतीश कुमार से उनकी किस मुद्दे पर बात हुई. दरअसल, दानिश अली ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के एक प्रमुख नेता सीएम नीतीश कुमार से अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है.

सीएम नीतीश से हुई मिलकर काम करने की चर्चा

सांसद दानिश अली ने सीएम नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया- "आज शाम पटना में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात की. उनके साथ राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों और देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा की."

बता दें कि दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए से मुकाबला करने के लिए विपक्षी गुट को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल एक साथ आए हैं. हालांकि बीएसपी इंडिया गठबंधन और बीजेपी से समान दूरी पर बनी हुई है और अकेले चुनाव लड़ने का वादा कर रही है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: जाति आधारित गणना पर तेजस्वी यादव केंद्र की राजनीति पर कह गए बहुत कुछ, कहा- सब कुछ सामने से आ गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget