एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पटना में आज BSP का पिछड़ा सम्मेलन, मायावती का कितना असर? समझें सियासी समीकरण

Bihar News: बहुजन समाज पार्टी पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अकेले 2024 के लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. बीएसपी के कैडर वोटर हैं जो किसी पार्टी का खेल बना सकते हैं और बिगाड़ सकते हैं.

पटना: राजधानी पटना के बापू सभागार में शुक्रवार (25 अगस्त) को बसपा का पिछड़ा-अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन होने जा रहा है. दोपहर 2.30 बजे से कार्यक्रम है. पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) इसका उद्घाटन करेंगे. पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने यह जानकारी दी है. कहा कि अति पिछड़ों के साथ नाइंसाफी हो रही है. वास्तविक हक नहीं मिल पा रहा. जेडीयू-आरजेडी या बीजेपी सबने इनके साथ छल किया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां मायावती (Mayawati) का कितना असर होगा? क्या सियासी मायने हैं?

अभी जुलाई में ही नालंदा के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रशिक्षण हुआ था. इसमें पूरे प्रदेश से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे. अब एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद पटना में पिछड़ों अति पिछड़ों की बात करने आ रहे हैं. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी हैं.

पार्टी पहले ही कह चुकी- 40 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

कुछ ही महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. बहुजन समाज पार्टी पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अकेले 2024 के लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. बिहार में सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारेगी.

बीएसपी करती है 2024 की तैयारी तो किसे नुकसान?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी अगर बिहार में तैयारी करती है तो इसके वोट बैंक में इजाफा हो सकता है. ऐसे में इसका सीधा नुकसान महागठबंधन को होगा. जो दलित वोट बीएसपी का है वह पहले महागठबंधन का ही था क्योंकि उन वोटों पर पहले कभी वामदल तो उसके बाद जेडीयू का कब्जा रहा है. कुछ सालों तक आरजेडी का भी उन वोटों पर कब्जा रहा है. बीजेपी को इसका फायदा मिलेगा क्योंकि महागठबंधन के वोट में बिखराव होने से भारतीय जनता पार्टी को कई जगह जीत हासिल हो सकती है.

मायावती की पार्टी के बिहार में अभी भी साइलेंट वोटर हैं. बीएसपी का बिहार में बहुत बड़ा जनाधार नहीं है लेकिन उनके कैडर वोटर हैं जो किसी पार्टी का खेल बना सकते हैं और बिगाड़ सकते हैं. बीएसपी पहले भी बिहार में चार सीटें जीत चुकी है. साल 2020 में भी एक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज हुई थी तो कई जगहों पर अच्छे वोट मिले थे. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '…गारंटी देगी सरकार?' जातीय गणना पर सुशील मोदी ने CM नीतीश से पूछे ये सवाल, RJD पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget