एक्सप्लोरर

नालंदा में युवक की निर्मम हत्या, ईंट-पत्थर से कुचलकर शव नदी में फेंका, इलाके में सनसनी

Nalanda Crime: मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी स्वर्गीय शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है. राजू के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले है.

Murder In Nalanda: नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के कुंभरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की हत्या बेरहमी से ईंट और पत्थर से कुचल कर की गई थी उसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पाकर बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

साजिश के तहत की गई बेटे की हत्या 

मृतक की पहचान बिंद गांव निवासी स्वर्गीय शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है. राजू के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि हत्या पीट-पीट कर की गई है. मृतक की मां छठिया देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लोग उसके बेटे राजू को घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा, उन्होंने आशंका जताई कि साजिश के तहत उसके बेटे को बुलाकर पहले से योजना बनाकर उसकी हत्या की गई है.

मां ने रोते हुए बताया कि राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. करीब दस दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था राजू की पत्नी इस समय अपने मायके गई हुई है, घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के लौटने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

एफएसएल टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी

घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है, हत्या कर शव को नदी में फेंकने की पुष्टि हुई है. एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का यह भी कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: 7 जुलाई को जन सुराज जॉइन कर रहे मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget