एक्सप्लोरर

KK Pathak Department: केके पाठक के अधिकारी को गोपालगंज में शिक्षक ने बनाया बंधक, डीईओ ने किया शोकॉज

Bihar Education Department: बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड के संस्कृत पाठशाला में बीआरपी निधि कुमारी सुबह निरीक्षण करने में पहुंचीं. इस दौरान शिक्षक ने स्कूल में ताला जड़ दिया.

KK Pathak Department: गोपालगंज में शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों की जांच करने पहुंची बीआरपी के साथ नोंकझोक और बंधक बनाने की घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड में संस्कृत पाठशाला में निरीक्षण करने पहुंची सदर ब्लॉक की बीआरपी टीम को शिक्षक ने ही गुरुवार को बंधक बना लिया और अंदर से विद्यालय के मुख्य गेट का ताला जड़ दिया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी तक पहुंच गया. डीईओ ने मामले को गंभीरता से लिया और बंधक बनी बीआरपी को विद्यालय से मुक्त कराते हुए शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बता दें कि संस्कृत पाठशाला में दो विद्यालय टैग कर चलाया जा रहा है.

यह है पूरा मामला

शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों को सुबह के 8 बजे से 10 बजे तक खुलना है. सुबह विद्यालय खुलने से पहले अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करनी है और तस्वीर लेनी है. सदर प्रखंड के बीआरपी निधि कुमारी सुबह के 8.15 बजे संस्कृत पाठशाला में पहुंचीं. बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक रतिकांत मौजूद थे. अन्य शिक्षक नहीं आए थे. शिक्षक रतिकांत पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य गेट बंद कर दिया और विद्यालय में बीआरपी को बंधक बना लिया. बीआरपी को तस्वीर नहीं खींचने दी. 
वहीं, शिक्षक रतिकांत का कहना है कि बीआरपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कीं. इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां शिकायत की गई है.

10 दिनों का काटेंगे वेतन-डीईओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने कहा कि विभागीय आदेशानुसार सभी पदाधिकारी स्कूलों की जांच कर रहे हैं. जांच दल के कर्मी को बंधक बनाना गंभीर मामला है. दोषी शिक्षक रतिकांत के 10 दिनों का वेतन काटा जा रहा है और शोकॉज भी किया गया है. जवाब असंतोषजनक आने पर आगे विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: बाल-बाल बचे चिराग पासवान, हेलीकॉप्टर का पहिया मिट्टी में धंसा, हो सकती थी दुर्घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget