एक्सप्लोरर

Bride rides Horse: घोड़ी पर सवार होकर शादी करने पहुंची 'पापा की परी', मां ने कहा- बोझ नहीं होती हैं बेटियां

दुल्हन बताती हैं कि ऐसा करके समाज में यह संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं. जब बेटे अपनी शादी में अपने अनुसार सारा कुछ करते हैं, तो बेटियां ऐसा क्यों नहीं कर सकती हैं.

Bride rides Horse: अभी तक आपने दूल्हे को घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर जाते देखा होगा, लेकिन किसी दुल्हन को घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर बारात लेकर जाते हुए नहीं देखा होगा. ऐसी अनोखी शादी बिहार के गया जिले में हुई है. यहां के चांद चौरा स्थित एक निजी धर्मशाला से दुल्हन अनुष्का गुहा अपने दूल्हे को लाने के लिए बारात में घोड़ी पर सवार होकर पहुंचीं. इस दौरान दुल्हन के इस अंदाज को देखने के लिए रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ लगी रही. 

इंडिगो एयरलाइंस में हैं अनुष्का

मिली जानकारी अनुसार, दुल्हन अनुष्का की मां स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं. उनके पिता की दवा की दुकान है. अनुष्का खुद इंडिगो में सीनियर केबिन क्रू के पद पर कार्य कर रही हैं. जबकि दूल्हा जीत मुखर्जी कोलकाता के रहने वाले हैं और वो सिक्योरिटी एंड रिस्क मैनेजमेंट में काम कर रहे हैं.

Special Status For Bihar: फिर एक बार JDU-BJP आमने-सामने, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर राय अलग, जानें क्या कहा

अनुष्का की मां ने कही ये बात

दुल्हन अनुष्का की मां सुष्मिता बोस ने कहा कि बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं है. समाज में जितना अधिकार बेटों को है. उतना ही अधिकार बेटियों को भी है. वो बोझ नहीं हैं. शादी के पहले ही बेटी ने यह प्लानिंग की थी तो उन्होंने भी इसमे रजामंदी दे दी और फिर कहा कि बेटी घोड़ी पर बैठेगी और यही हुआ.

अनुष्का ने कहा, "ऐसा करके समाज में यह संदेश देना चाहती हूं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं. जब बेटे अपनी शादी में अपने अनुसार सारा कुछ करते हैं, तो बेटियां ऐसा क्यों नहीं कर सकती हैं." जीत मुखर्जी ने बताया कि शादी के पहले अनुष्का ने यह कहा था कि बाईलॉजिकल अंतर के अलावे बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं होता है. शौक सभी की होती है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ दूल्हे ही घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचते हैं. बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि दुल्हन ऐसा करे. इसलिए मैंने भी एक कोशिश की है.

उन्होंने कहा कि इससे दुल्हन भी खुश है. बेटे-बेटियों में अंतर को समाप्त करने के उद्देश्य से ही यह किया गया है. भारत में अक्सर लड़कियों के जन्म लेने पर उन्हें मार दिया जाता है ,जात-पात की अवधारणा है. तो समाज में इस अंतर को समाप्त करने के लिए ये हमारी एक छोटी सी कोशिश की है. 

यह भी पढ़ें -

गाजे-बाजे के साथ पत्नी को घर लेकर आया था शख्स, पांच दिनों बाद हुआ कुछ ऐसा कि अब पीट रहा सिर

Tejashwi Yadav Marriage: लालू परिवार के बाद पॉलिटिक्स में भी रेचल की होगी एंट्री! जानें क्यूं उठ रहा है ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget